अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, बाप-बेटा घायल

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : सोमवार को रिश्तेदारी से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इससे दोनों घायल हो गये. यह घटना चैनपुर-भभुआ पथ स्थित बेतरी काली स्थान के पास अपराह्न 12 बजे की है. जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के करगहर थाना अंतर्गत बड़हरी गांव के 65 वर्षीय लक्ष्मी सेठ अपने […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर) : सोमवार को रिश्तेदारी से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इससे दोनों घायल हो गये. यह घटना चैनपुर-भभुआ पथ स्थित बेतरी काली स्थान के पास अपराह्न 12 बजे की है.
जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के करगहर थाना अंतर्गत बड़हरी गांव के 65 वर्षीय लक्ष्मी सेठ अपने पुत्र विजय सेठ (28 वर्ष) के साथ चांद स्थित किसी गांव से लौट रहे थे. इसी दौरान चैनपुर-भभुआ के बेतरी काली स्थान के पास एकाएक बाइक चला रहे विजय ने नियंत्रण खो दिया व बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा. वहां आपातकालीन सेवा में रहे डॉ प्रेम राजन ने दोनों का इलाज किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन