तीसरी मंजिल से गिरा राजमिस्त्री, बची जान

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : सदर अस्पताल में निर्माणाधीन एएनएम स्कूल व हॉस्टल की दीवार का पलस्तर किये जाने के दौरान एक राजमिस्त्री तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा वो तो राजमिस्त्री की किस्मत अच्छी थी कि तीसरे मामले से एकाएक नीचे आ गिरने के बावजूद वह बाल बाल बच गया. घटना शनिवार की है. हर दिन […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर) : सदर अस्पताल में निर्माणाधीन एएनएम स्कूल व हॉस्टल की दीवार का पलस्तर किये जाने के दौरान एक राजमिस्त्री तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा वो तो राजमिस्त्री की किस्मत अच्छी थी कि तीसरे मामले से एकाएक नीचे आ गिरने के बावजूद वह बाल बाल बच गया.
घटना शनिवार की है. हर दिन की तरह उक्त निर्माणाधीन स्कूल व हॉस्टल में राजमिस्त्री के रूप में कार्य कर रहा मोतिहारी जिले के पलनवा थाना अंतर्गत सिसवनिया गांव निवासी राजबली राम (24 वर्ष) तीसरे मंजिल पर दीवार का पलास्टर कर रहा था. इसी दौरान जिस स्पोर्ट पर वह खड़ा था, वहीं पलट गया. इसके कारण वह गिर गया. जान तो बच गयी, लेकिन उसे काफी अधिक चोट लगी है. घटना के बाद जुटे लोगों द्वारा तत्काल उसे अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में लाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सक अनिल कुमार ने उसका इलाज किया. फिलहाल, वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन