कुदरा-परसथुआ पथ लालापुर में बना झील

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया/कुदरा (कैमूर) : कुदरा-परसथुआ पथ में लालापुर के पास सड़क पर ही पानी गिरने से पूरी तरह से जर्जर हो गयी है. इसके कारण गाड़ियों का आना-जाना तो दूद, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. इस पर न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही जनप्रतिनिधियों का. रोहतास के साथ कुदरा के दो […]

विज्ञापन
मोहनिया/कुदरा (कैमूर) : कुदरा-परसथुआ पथ में लालापुर के पास सड़क पर ही पानी गिरने से पूरी तरह से जर्जर हो गयी है. इसके कारण गाड़ियों का आना-जाना तो दूद, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.
इस पर न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही जनप्रतिनिधियों का. रोहतास के साथ कुदरा के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग इसी सड़क से होकर आते-जाते हैं.
नाली नहीं बनना मुख्य कारण : इस संबंध में अजय गुप्ता कहते हैं कि सड़क की तो पीसीसी ढलाई कर दी गयी.लेकिन, रोड के किनारे स्थित मकानों की पानी निकासी के लिए नाली नहीं बनी है. इससे घरों का पानी सड़क पर ही गिरता है. इस पानी से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है. लोगों ने इस सड़क के किनारे नाली बनवाने की मांग की है.
इस संबंध में सीओ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि यह सही है की सड़क पर पानी गिरने से कीचड़ हो गया है. नाली बनवाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि को कहा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन