बभनीकलां : सड़क है या कीचड़

Updated:
विज्ञापन

अधौरा (कैमूर) : बभनीकलां पंचायत के बभनीकलां मुख्य सड़क पर जलजमाव से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गांव के मुस्ताक अहमद, मुसालुदोन मियां व इजहार मियां आदि ने बताया कि सुदूर मियां के घर से मध्य विद्यालय तक सड़क व दोनों किनारों पर जलजमाव हो गया है. इससे स्कूल आने-जाने […]

विज्ञापन
अधौरा (कैमूर) : बभनीकलां पंचायत के बभनीकलां मुख्य सड़क पर जलजमाव से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गांव के मुस्ताक अहमद, मुसालुदोन मियां व इजहार मियां आदि ने बताया कि सुदूर मियां के घर से मध्य विद्यालय तक सड़क व दोनों किनारों पर जलजमाव हो गया है. इससे स्कूल आने-जाने के लिए छात्रों व राहगीरों को काफी परेशानी होती है.
हर दिन मोटरसाइकिल व साइकिल कीचड़ में फंस जाती हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हमलोगों ने कई बार मुखिया व ग्रामसेवक को आवेदन भी दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इसी सड़क से लोग मड़पा, लेवा, हरभोग, कानबभनी व उत्तर प्रदेश तक लोग जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन