नौ पंचायतों को नहीं मिले उर्दू के एक भी शिक्षक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मायूस लौट गये कैंप में आये अभ्यर्थी चैनपुर (कैमूर) : प्रखंड के जगरिया स्थित इंद्रासन प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को पंचायतों के रिक्त उर्दू शिक्षकों के पदों पर बेसिक ग्रेड शिक्षकों की बहाली के लिए कैंप लगाया गया. इस कैंप में नौ पांचायतों के सोलह से अधिक सीटों के लिए लगाये गये इस […]
विज्ञापन
मायूस लौट गये कैंप में आये अभ्यर्थी
चैनपुर (कैमूर) : प्रखंड के जगरिया स्थित इंद्रासन प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को पंचायतों के रिक्त उर्दू शिक्षकों के पदों पर बेसिक ग्रेड शिक्षकों की बहाली के लिए कैंप लगाया गया. इस कैंप में नौ पांचायतों के सोलह से अधिक सीटों के लिए लगाये गये इस कैंप में काफी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे. नियमानुकुल सीट के 10 गुना अभ्यर्थियों की सूची नियोजन इकाई द्वारा बनायी गयी थी.
लेकिन, निर्धारित समय तक एक भी टॉप टेन अभ्यर्थी किसी भी पंचायत में नहीं पहुंचे. इसके कारण पंचायत के सभी रिक्त सीटें रिक्त ही रह गये. ऐसा भी नहीं था कि अभ्यर्थी नहीं पहुंचे थे. अभ्यर्थी तो काफी संख्या में मौजूद थे, लेकिन ये सभी सीटें सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के भेंट चढ़ गये. कई अभ्यर्थी पूरे दिन इंतजार के बाद मायूस घर लौटे. इस कैंप में शामिल पंचायतों में अमांव, बढ़ौना, बिउर, चैनपुर, डुमरकोन, हाटा, इसिया, जगरिया व करजांव थे.
कैंप के दूसरे दिन मदुरना, मझुई, मेढ़, सिरविट, उदयरामपुर सहित सात पंचायतों के लिए कैंप लगाया जायेगा. इस कैंप के दूसरे दिन का हाल भी पहले दिन की तरह ही होने की आशंका है. इस नियोजन के संबंध में पूछने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद मिश्रा ने बताया की सभी रिक्त सीटों पर विभागीय आदेशानुसार द्वितीय कैंप में उर्दू शिक्षकों को बहाल किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










