थ्रेसर मशीन से चारा काटने के दौरान युवक के दोनों हाथ कटे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : अखलासपुर गांव में गुरुवार को चारा काटने के दौरान हार्वेस्टर से चलनेवाली थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर एक 25 वर्षीय युवक के दोनों हाथ कट गये. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए ग्रामीणों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे […]
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : अखलासपुर गांव में गुरुवार को चारा काटने के दौरान हार्वेस्टर से चलनेवाली थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर एक 25 वर्षीय युवक के दोनों हाथ कट गये. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए ग्रामीणों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार, अखलासपुर निवासी सिद्धु कुमार, पिता शिवनाथ ठाकुर गुरुवार की सुबह दैनिक मजदूरी पर अखलासपुर गांव स्थित एक किसान के खलिहान में जानवरों के लिए चारा काटने गया था. चारा काटने के दौरान ही असावधानीवश युवक का दोनों हाथ हार्वेस्टर के शक्तिशाली थ्रेसर मशीन के अंदर चला गया.
इसके युवक का दोनों हाथ कट कर अलग हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों द्वारा युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. युवक की नाजूक स्थिति को देखते हुए अस्पताल के चिकित्सक प्रेम राजन द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










