कॉलेज एंबेसडर को नहीं मिले प्रोत्साहन के रुपये

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (ग्रामीण) : पिछले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हर स्कूल व कॉलेज से एंबेसडर को जिला प्रशासन द्वारा रखा गया था, जो गांव व शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया था. जिला प्रशासन ने कॉलेज एंबेस्डरों को प्रोत्साहन राशि के साथ ड्रेस […]

विज्ञापन
भभुआ (ग्रामीण) : पिछले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हर स्कूल व कॉलेज से एंबेसडर को जिला प्रशासन द्वारा रखा गया था, जो गांव व शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया था.
जिला प्रशासन ने कॉलेज एंबेस्डरों को प्रोत्साहन राशि के साथ ड्रेस किट भी देने की बातें कही थीं. लेकिन, चुनाव बीते करीब चार माह से अधिक हो गया, लेकिन कॉलेज एंबेसडरों को आज तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पायी है.
इस संबंध में कॉलेज एंबेस्डर के रूप में काम किये छात्र शिवानंद निषाद ने कहा कि चुनाव में मेरे स्कूल के दो छात्र मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कॉलेज एंबेस्डर के तहत कार्य किया गया. लेकिन, जिला प्रशासन द्वारा न तो राशि ही दी गयी, न ही ड्रेस. जिला प्रशासन ने दो हजार रुपये देने की बातें कही थीं. उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन की राशि के लिए उप विकास आयुक्त से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगा चुका हूं. लेकिन, आज तक जिला प्रशासन ने प्रोत्साहन राशि नहीं दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन