भभुआ से भागा छात्र सासाराम में बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ ने दर्ज शिकायत के बाद की कार्रवाई आरपीएफ ने छात्र को किया परिजनों के हवाले कैमूर जिले के रतवार गांव का है रहनेवाला भभुआ/सासाराम : भभुआ स्थित बीके पब्लिक स्कूल से भागे एक छात्र को रेलवे सुरक्षा बल ने भभुआ-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार को सकुशल बरामद कर लिया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बीके सिंह […]
विज्ञापन
आरपीएफ ने दर्ज शिकायत के बाद की कार्रवाई
आरपीएफ ने छात्र को किया परिजनों के हवाले
कैमूर जिले के रतवार गांव का है रहनेवाला
भभुआ/सासाराम : भभुआ स्थित बीके पब्लिक स्कूल से भागे एक छात्र को रेलवे सुरक्षा बल ने भभुआ-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार को सकुशल बरामद कर लिया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बीके सिंह ने बताया कि स्कूल से भागा छात्र भभुआ जिले के रतवार गांव निवासी देव शरण पांडेय (नौ साल) बताया गया है.
बरामद छात्र को उसके परिजनों को साबूत व पहचान के बाद सौंप दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, छात्र घर से पढ़ने स्कूल आया था. तभी स्कूल से किसी कारण भाग गया. इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, घर में किसी ने उसे कुछ कहा नहीं था.
बावजूद उसके दिमाग में कौन सी बातें आयी कि वह भाग गया. इसका पता लगाया जा रहा है. हालांकि, पूछताछ के क्रम में उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया था. इंस्पेक्टर ने बताया कि उसकी बरामदगी सासाराम-आरा रेलखंड के नोखा रेलवे स्टेशन से किया गया है. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










