आरक्षण रोस्टर में जनप्रतिनिधियों ने लगाया अनियमितता का आरोप

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (कार्यालय) : पंचायत चुनाव में आरक्षण के लिए बनाये गये नियम को ताक पर रख कर मनमाने ढंग से रोस्टर तैयार करने का आरोप कई जनप्रतिनिधियों ने लगाया है. बुधवार को मींव व मीरियां पंचायत की मुखिया समप्रभावती देवी व साधना देवी ने डीएम व पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र लिख कर आरक्षण रोस्टर […]

विज्ञापन

भभुआ (कार्यालय) : पंचायत चुनाव में आरक्षण के लिए बनाये गये नियम को ताक पर रख कर मनमाने ढंग से रोस्टर तैयार करने का आरोप कई जनप्रतिनिधियों ने लगाया है. बुधवार को मींव व मीरियां पंचायत की मुखिया समप्रभावती देवी व साधना देवी ने डीएम व पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र लिख कर आरक्षण रोस्टर तैयार करने में अनियमितता का आरोप लगाया है.

मींव की मुखिया ने अपने आरोप में लिखा है कि वर्ष 2011 में हुए जातीय आर्थिक जनगणना में मींव पंचायत के सपनौतियां, धर्मपुरा, सेमरियां, सेमरा, नीमी, गांव को वंचित कर दिया गया. जिसके चलते बहुत सारी जातियां नहीं जुड़ पायी. इस कारण से जातीय जनगणना में बहुत सारी असमानता है. और इसको बगैर ठिक किये पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर का प्रस्ताव तैयार किया गया है.

वहीं मीरियां की मुखिया साधना देवी ने आरोप लगाया है कि जातीय जनगणना 2011 में मीरियां पंचायत के बहेरा, सैरोडीह, बसगीतिया पंचायत को नहीं जोड़ा गया है. जिसके चलते बहुत सारे लोग जातीय जनगणना में शामिल नहीं है. इससे आरक्षण रोस्टर को तैयार करने में इन गांवों के लोगों नहीं शामिल करने से कई गड़बड़ियां हुई है उन्होंने डीएम को पत्र लिख उचित न्याय देते कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन