सामान्य दिनों की तरह रही चहलकदमी, शांत रहा शहर

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : सिकठी गांव में युवक की हत्या के बाद उपजे तनाव व उपद्रव के बाद दूसरे दिन शहर की स्थिति काबू में रही. शहर में मंगलवार को लोग आम दिनों की तरह अपने दैनिक कार्यों में लगे रहे, जबकि जिला प्रशासन की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते शहर भी एक दम शांत रहा. […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर) : सिकठी गांव में युवक की हत्या के बाद उपजे तनाव व उपद्रव के बाद दूसरे दिन शहर की स्थिति काबू में रही. शहर में मंगलवार को लोग आम दिनों की तरह अपने दैनिक कार्यों में लगे रहे, जबकि जिला प्रशासन की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते शहर भी एक दम शांत रहा.
मंगलवार को असामाजिक तत्वों द्वारा हत्या के मुख्य आरोपी जसीमुद्दीन के घर में घुस कर आग लगा दी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी चलते असामाजिक तत्वों के मंसूबो पर पानी फिर गया व कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी. इसके पूर्व पुलिस द्वारा एसपी हरप्रीत कौर के निर्देश पर हत्या में शामिल रहे. सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को जेल भेजने को लेकर कोर्ट के सुपूर्द कर दिया. इस बारे में एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि हत्या के बाद शहर में हुए उपद्रव व पथरबाजी के आरोपियों को वीडियो फुटेज के माध्यम से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही सबकी पहचान करते हुए सभी पर नेम्ड एफआइआर दर्ज की जायेगी.
युवक की हत्या पर उपजा था आक्रोश : गौरतलब है कि सोमवार को सिकठी गांव में मामूली बात को लेकर गांव के ही सतवंत उर्फ नेपाली पटेल की दिन दहाड़ी गोली मार कर हत्या कर दी थी.
इस मामले में गांव के जसीमुद्दीन अंसारी व उसके साथियों की हत्या करने के आरोप में ग्रामीणों द्वारा गांव के पश्चिम पोखरा स्थित एक घर में घेर लिया था. इधर कुछ लोगों द्वारा मृत युवक के शव को पटेल चौक पर रख कर उसे जाम कर दिया था. इस घटना की गंभीरता पर डीएम व एसपी सहित अन्य अधिकारी तत्काल सिकठी गांव पहुंचे थे.
और ग्रामीणों से घिरे और घर में छुपे आरोपियों को लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें भारी सुरक्षा में वहां से निकाला. इस दौरान हत्या में प्रयुक्त हथियार सहित चार हथियारों को बरामद भी किया था. इस घटना से गुस्साये लोगों ने शहर में उपद्रव मचाना शुरू किया और पटेल चौक पर सुरक्षा में तैनात पुलिस के आलाधिकारियों व जवानों पर पत्थरबाजी शुरू कर दिया. स्थिति अनियंत्रण होने पर मजबूरन पुलिस को आत्म रक्षार्थ हवा में गोली चला कर भीड़ को तीतर-बीतर किया गया.
पहली बार शहर में पुलिस ने की फायरिंग : युवक की हत्या से उपजे तनाव की चिंगारी शहर में भी भड़क गयी.इस दौरान सब्जी मंडी में दुकान बंद करा रहे उपद्रवी व दुकानदारों के बीच जम कर मारपीट भी हुई. पटेल चौक पर युवक के शव को सड़क पर जाम कर रहे. लोग भी इस दौरान उग्र हो गये और पटेल चौक व जय प्रकाश चौक पर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे. पुलिस पदाधिकारियों व जवानों पर पत्थर व ईंट से हमला कर दिया.
उपद्रवियों द्वारा किये गये हमले से पुलिस भी पीछे हटने को मजबूर हो गयी. इस दौरान मोहनिया डीएसपी व कुढ़नी थानाध्यक्ष सहित कुछ पुलिस के जवान घायल हो गये. मजबूरन पुलिस को हालात बिगड़ते देख हवा में गोली चलानी पड़ी. तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आ सकी और मामला शांत हुआ था. जानकारों का कहना था कि पहली बार इस शहर पर उपद्रवी भारी पड़े और पहली बार ही पुलिस को स्थिति में नियंत्रण के लिए गोली चलानी पड़ी.
सोमवार को सिकठी गांव में युवक की हत्या में हथियार सहित पकड़ाए. सभी 14 आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में मेडिकल परीक्षण कराते हुए उन्हें जेल भेजने के लिए कोर्ट के सुपूर्द कर दिया.एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि 5 आरोपियों को हत्या के मामले में नामजद होने तथा शेष 9 आरोपियों को आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि आरोपी के घर जलाने और शहर में उपद्रव करने वालों के खिलाफ भी नामजद एफआईआर दर्ज की जायेगी.
गौरतलब है कि हत्या के बाद सभी आरोपियों को पुलिस ने एक ही जगह से गिरफ्तार किया था. जबकि छुपे हुए स्थान के आस पास रखे पुआल के ढ़ेर से हथियारों को जब्त किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन