भभुआ की घटना के बाद मोहनिया अनुमंडल में सख्ती
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पूरे अनुमंडल में धारा 144 लागू मोहनिया (नगर) : भभुआ के सिकठी गांव में सोमवार की सुबह हुई युवक की हत्या का असर मोहनिया तक देखने को मिला. घटना के बाद पूरा प्रशासन तंत्र हरकत में आ गया. एसडीएम के आदेश के बाद पूरे अनुमंडल क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गयी. एसडीएम व एसडीओ […]
विज्ञापन
पूरे अनुमंडल में धारा 144 लागू
मोहनिया (नगर) : भभुआ के सिकठी गांव में सोमवार की सुबह हुई युवक की हत्या का असर मोहनिया तक देखने को मिला. घटना के बाद पूरा प्रशासन तंत्र हरकत में आ गया. एसडीएम के आदेश के बाद पूरे अनुमंडल क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गयी. एसडीएम व एसडीओ सड़कों पर व्यवस्था को दुरुस्त करते दिखे.
पांच से अधिक की संख्या में इकठ्ठा मिले, तो होगी गिरफ्तारी :
भभुआ की घटना को भी देखते हुए मोहनिया अनुमंडल के पांचों प्रखंडों में सोमवार के दिन एसडीएम डॉ जितेंद्र गुप्ता के आदेश पर अनिश्चितकालीन निषेधाज्ञा लगा दी गयी. इस दौरान अनुमंडल के पांच प्रखंड मोहनिया, दुर्गावती, कुदरा, रामगढ़ व नुआंव मे पुलिस को अलर्ट कर दिया गया. यदि पांच से अधिक संख्या में लोग एकत्रित पाये गये, तो उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
अतिक्रमणकारियों पर भी चला डंडा : सोमवार का दिन मोहनिया में अतिक्रमणकारियो के लिए काफी भी बुरा रहा. एसडीएम डाॅ जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व मे पुलिस व प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को सबक सीखाने व मोहनिया के चांदनी चौक, स्टूवरगंज, शहीद मार्केट, मोहनिया रामगढ़ पथ व बस स्टैंड के आस पास के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने का मन बना लिया.
रविवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे प्रशासन पूरे दल-बल के साथ सड़क पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कमर कस कर उतर पड़ा. फिर क्या था देखते ही देखते चारों तरफ भगदड़ सा दृश्य दिखने लगा. पुलिस ने अतिक्रमणकारिंयो पर लाठियां भांजना शुरू कर दिया.
कुछ लोग अपनी सब्जी व फल का ठेला लेकर भागने में व्यस्त दिखे, तो कुछ लोग पुलिस की लाठी से बचने के लिए ठेला व अपनी फुटपाथी दुकान को ही छोड़ कर भागे. लेकिन, ठेला छोड़ कर भागने वालो का पुलिस ने सब्जी व फल से लदे ठेलों को पलट दिया. इतना सब कुछ होने के बाद प्रशासन डाल-डाल तो अतिक्रमणकारी पात पात दिखे. प्रशासन के हटते ही पुन: ये लोग काबिज हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










