दीवार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट
दीवार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट रामगढ़ (कैमूर). थाना क्षेत्र के गोडसरा गाव में दीवार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोंगो ने दंपती सहित अन्य एक व्यक्ति को मारपीट कर बुरी तरह घायल हो गये. घायलों में पनापति देवी,सतेन्द्र यादव व त्रिभुवन यादव हैं. इस मामले में पानापति देवी द्वारा थाना […]
दीवार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट रामगढ़ (कैमूर). थाना क्षेत्र के गोडसरा गाव में दीवार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोंगो ने दंपती सहित अन्य एक व्यक्ति को मारपीट कर बुरी तरह घायल हो गये. घायलों में पनापति देवी,सतेन्द्र यादव व त्रिभुवन यादव हैं. इस मामले में पानापति देवी द्वारा थाना में अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाने के मुंसी भोला सिंह ने बताया कि प्राथमिकी विध्यासागर जितेंद्र यादव, उपेन्द्र यादव, बाबूलाल यादव, पार्वती देवी व अनीता देवी के ऊपर हुई है.आर्मी दिवस पर बच्चों ने शहीदों को किया याद रामगढ़(कैमूर). आर्मी डे के अवसर पर शनिवार की देर शाम बच्चों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान बच्चों ने कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धाभाव से याद किया. इस दौरान बच्चों ने कहा कि सरहद पर भारत माता की रक्षा करते हुए कई जवानों ने बलिदान दे दिया है. इस मौके पर शुभम चौधरी, रोहित चौधरी, रिद्धिमा रानी, अर्जित चौधरी, श्वेता कुमारी, किशन जायसवाल व आकांक्षा कुमारी आदि लोग मौजूद थे. फोटो:-8. कैंडल जलाकर शहीद जवानों को नमन करते बच्चे36 घंटे से बिजली नहींदूसरे दिन भी ट्रक ने विद्युत पोल में मारा टक्कर रामगढ़ (कैमूर). रामगढ़ बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास बेलगाम ट्रक ने पोल में जोरदार टक्कर मार दी. इससे उक्त जगह के दो पोलों के तार टूट कर जमीन पर जा गिरे. संयोग अच्छा था कि कोई हादसा नहीं हुआ. इससे शनिवार को गयी बिजली रविवार की देर शाम तक नसीब नहीं हुई. इधर बाजार के लोगों ने 36 घंटे से बिजली गुल रहने को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के कार्य गुजारियों के प्रति आक्रोश जताया. फोटो:-11. जमीन पर टूट कर गिरा तार पल्स पोलियो आभियान शुरू चांद (कैमूर). प्रखंड के 21 हजार बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने के लिए कार्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा. इसका उद्घाटन चांद नट टोली पर बीडीओ कृष्णा कुमार व पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बृजभूषण पांडेय ने बच्चों को दवा पिलाकर किया. प्रभारी श्री पांडेय ने बताया की 17 से 21 जनवरी 2016 तक बच्चों को 44 टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी. मौके पर यूनिसेफ के संजय कुमार कश्यप, चंद्रशेखर कुमार साहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










