मौसम बदला, ठंड के साथ आसमान में बादलों का डेरा
मौसम बदला, ठंड के साथ आसमान में बादलों का डेरामकर संक्रांति के बाद ठंठ बढ़ी, चार डिग्री तक गिरा तापमानभभुआ (सदर). मकर संक्रांति गुजरते ही मौसम बदल गया है. लेकिन, गरमी के बजाये अजीब सी ठंड के साथ बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया है. रविवार की सुबह उठते ही लोगों को हलके कोहरे […]
मौसम बदला, ठंड के साथ आसमान में बादलों का डेरामकर संक्रांति के बाद ठंठ बढ़ी, चार डिग्री तक गिरा तापमानभभुआ (सदर). मकर संक्रांति गुजरते ही मौसम बदल गया है. लेकिन, गरमी के बजाये अजीब सी ठंड के साथ बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया है. रविवार की सुबह उठते ही लोगों को हलके कोहरे के साथ ठंड की वापसी का अहसास हुआ. इस दौरान शनिवार की देर रात जिले के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश भी हुई. वहीं रविवार को भी सूर्य के दर्शन लोगों को न के बराबर हुए और शाम ढलते ढलते आसमान पर पुन: बादलों ने एक बार डेरा डालते हुए शहर सहित पूरे जिले को ठंड से सिकुड़ने पर मजबूर कर दिया. रविवार को बदलते मौसम के बीच तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गयी व तापमान लगभग चार डिग्री नीचे तक जा गिरा. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान जहां 18 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री तक जा पहुंचा. वहीं आद्रता का प्रतिशत 85 होने के साथ ही चार मिलीमीटर वर्षा भी दर्ज की गयी. मौसम विशेषज्ञों की अगर माने तो पछुआ हवा के चलने से बादल छाये हुए है और धूप की तलखी कम होने से ठंड बढ़ी है और ऐसा मौसम अभी तीन चार दिन यूं ही रहनेवाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










