गुरु गोविंद सिंह का मना प्रकाशोत्सव

Updated:
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह का मना प्रकाशोत्सव चैनपुर(कैमूर). सिख के 10वें गुरु गोविंद सिंह जी का 349वां जन्मदिवस क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर चैनपुर बाजार में स्थित गुरुद्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया था. प्रखंड का एकलौता गुरुद्वारा होने के कारण यहां पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही. गुरु गोविंद सिंह […]

विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह का मना प्रकाशोत्सव चैनपुर(कैमूर). सिख के 10वें गुरु गोविंद सिंह जी का 349वां जन्मदिवस क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर चैनपुर बाजार में स्थित गुरुद्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया था. प्रखंड का एकलौता गुरुद्वारा होने के कारण यहां पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही. गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर स्थानीय बाजार में झांकी निकाली गयी, जिसमें हिंदू व मुसलिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए. इस प्रकाशोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और लंगर का आयोजन किया गया. इस अवसर गुरुद्वारा के संरक्षक नन्दलाल सिंह अग्रहरि ने बताया की प्रत्येक वर्ष गुरु का जन्मदिवस मानते हैं, जिसमें चैनपुर के सभी समुदाय का भरपूर सहयोग प्राप्त होता है.सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान मोहनिया (सदर). नगर पंचायत के वार्ड तीन डड़वा मे हनुमान मंदिर से लगभग 50 मीटर उत्तर मोहनिया -रामगढ़ पथ पर जलजमाव होने से कुछ दूरी तक सड़क का आधा भाग जलमग्न हो गया है] जिससे उक्त स्थान पर आमने-सामने से आनेवाले वाहनों को अपनी गति काफी कम कर या फिर रूक कर पास देना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों व पैदल चलनेवालों को हो रही है. क्योंकि उक्त स्थान पर यदि बड़े वाहन चालकों ने अपनी रफ्तार कम नहीं की तो बगल से गुजरनेवाले लोग पानी के छिटे से पूरी तरह भिंग जायेंगे. यहां मुख्य सड़क पर लगनेवाले जलजमाव का सबसे बड़ा कारण सड़क के किनारे पानी निकासी के लिए बने नाले की दीवार में सड़क पर लगे पानी की निकासी के लिए बने होल का जाम हो जाना.इस जल जमाव से जहा आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, इससे सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है. फिर भी सड़क निर्माण विभाग या नगर पंचायत के लोग ध्यान नही दे रहे हैं.इस संबंध में चेयरमैन अज्ञेय बिक्रम बोस्की ने बताया कि जल्द ही पानी की निकासी की व्यवस्था की जायेगी……………………………………फोटो.15. डड़वा मे मुख्य सड़क का आधा भाग पर लगा जल जमाव………………………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन