जरा सी भूल की, तो खाता साफ कर देगे साइबर अपराधी
जरा सी भूल की, तो खाता साफ कर देगे साइबर अपराधी प्रतिनिधि, मोहनिया (सदर) यदि आप बैंक खाताधारक हैं, तो खुद के साथ अपने घर के उन सदस्यों को भी सतर्क कर दें, जो आप के खाता व एटीएम से जुड़ी जानकारी रखते हैं. क्योकि, साइबर अपराधी इतने शातिर हैं कि आप के बैंक से […]
जरा सी भूल की, तो खाता साफ कर देगे साइबर अपराधी प्रतिनिधि, मोहनिया (सदर) यदि आप बैंक खाताधारक हैं, तो खुद के साथ अपने घर के उन सदस्यों को भी सतर्क कर दें, जो आप के खाता व एटीएम से जुड़ी जानकारी रखते हैं. क्योकि, साइबर अपराधी इतने शातिर हैं कि आप के बैंक से जुड़ी सभी जानकारियों के साथ आप के घर का पता के साथ घर के खास सदस्यों का नाम व मोबाइल नम्बर भी आसानी से प्राप्त कर लेते हैं. इसके बाद खुद को बैंक का अधिकारी बता एटीएम का पिन कोड, तो कभी बैंक का नाम व खाता नंबर की जानकारी के लिए कॉल कर तरह-तरह के फायदों का प्रलोभन देकर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करते हैं. इतना हीं नहीं जानकारी नहीं देने पर जरूरत पड़ी तो आप का खाता बंद कर देने की बात कहते हैं. आप अगर इनके झांसे मे नहीं आये तो आप के पिता, भाई, पत्नी व बच्चों से भी मोबाइल पर संपर्क कर उक्त जानकारी लेने में नहीं चूकते. एक पुलिस अधिकारी कि माने तो साइबर अपराधियों के तार बैंको मे कार्यरत कुछ कर्मियो से भी जुड़े रहते हैं, जिनकी सहायता से भी इन्हें खाता धारक का नाम,पता व मोबाइल नम्बर असानी से मिल जाता है. क्या कहते है डीएसपीडीएसपी मनोज रामने बताया कि सावधानी ही बचाव है. हर व्यक्ति को मालूम होना चाहिए कि बैंक कभी एटीएम का पिन कोड या खाता नंबर फोन करके नही पूछेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










