एनएच दो पर 12 किलोमीटर लंबा जाम

Updated:
विज्ञापन

एनएच दो पर 12 किलोमीटर लंबा जाम समेकित चेकपोस्ट के दोनों तरफ जाम घंटों फंसे रहे यात्री चेकपोस्ट व टोल प्लाजा एक दूसरे को बता रहे जिम्मेवार प्रतिनिधि, मोहनिया (नगर) थाना क्षेत्र अंतर्गत समेकित चेकपोस्ट पर जाम की समस्या अाम हो गयी है. रविवार को समेकित चेकपोस्ट से 12 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा. […]

विज्ञापन

एनएच दो पर 12 किलोमीटर लंबा जाम समेकित चेकपोस्ट के दोनों तरफ जाम घंटों फंसे रहे यात्री चेकपोस्ट व टोल प्लाजा एक दूसरे को बता रहे जिम्मेवार प्रतिनिधि, मोहनिया (नगर) थाना क्षेत्र अंतर्गत समेकित चेकपोस्ट पर जाम की समस्या अाम हो गयी है. रविवार को समेकित चेकपोस्ट से 12 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा. चेकपोस्ट के पदाधिकारी कहते हैं कि नेट फेल हो जाने के कारण जाम लगता है, तो कभी प्लाजा के कारण जाम लगता है. अब लोग एनएच दो से गुजरना भी नहीं चाहते, अगर किसी को जाना होता है तो मुख्य मार्ग को छोड़ कर भभुआ, चैनपुर व चांद होते हुए दुर्गावती को निकलना मुनासिब समझते हैं या फिर रामगढ़. अधिकारी रविवार को लगे जाम की जिम्मेवारी लेनी तो दूर इसका निराकरण भी करने नहीं आये. नतीजन लोग जूझते रहे और जाम में पिसते रहे. जाम एनएच दो के पूरब के दोनों लेन में मुठानी गांव तक पहुंच गया. इसकी चेकपोस्ट से दूरी लगभग 12 किलोमीटर है. वहीं चेकपोस्ट के पश्चिमी तरफ दुर्गावती तक जाम लग गया था. जाम में कई वाहन जाम में फंसे रहे. खबर लिखे जाने तक एनएच दो पर जाम लगा हुआ था. चेकपोस्ट के पदाधिकार विश्वरंजन तिवारी बताते हैं कि इस जाम का कारण टोल प्लाजा पर चल रहा कामकाज है. एक ट्रक ड्राइवर वाहिद ने बताया कि वह कोलकता से आ रहे हैं और पंजाब जाना है. यहां पर आये दिन जाम लगता है. शनिवार की रात नौ बजे से ही जाम में फंसे हैं. क्या कहते हैं चेकपोस्ट पदाधिकारी चेकपोस्ट पदाधिकारी विश्वरंजन तिवारी ने बताया कि जो गाड़ियां दूसरे राज्य से आकर दूसरे राज्य में जाती हैं, उन गाड़ियों को चेकपोस्ट 24 घंटे में पार कर जाना होता है. नया नियम पता नहीं होने के कारण कुछ गाड़ियों का पेपर का समय समाप्त हो गया था. इसे दुबारा बना कर गाड़ियों को छोड़ा गया. इस वजह से कुछ समय लगा था, लेकिन अभी जो लंबा जाम है वह टोल प्लाजा पर चल रहे कुछ काम के कारण है.क्या कहते हैं प्लाजा मैनेजर प्लाजा मैनेजर राजन चतुर्वेदी का कहना है कि यहां से कोई समस्या नहीं है. यहां छह लेन बनाये गये हैं, जिसमें 5 लेन अभी चालू हैं. एक गाड़ी की परची काटने में करीब 30 सेकंड लगते हैं. चेकपोस्ट पर साइड लाइन बनी हुई है. इसके बाद भी उनके अधिकारियों के द्वारा बीच रोड पर ही गाड़ियों को खड़ा कर पेपर चेक किया जाता है. क्या कहते हैं रुट ऑफसर एनएचआइ के रुट ऑफसर केबी मौर्या बताते हैं कि सेल टैक्स के लोग गाड़ियां नहीं छोड़ रहे हैं. इस वजह से जाम लग जाता है. हमारी पूरी टीम लगी हुई है. जाम छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. फोटो-10.चेकपोस्ट पर लगा जाम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन