बिहार : वैन पलटने से 20 घायल

Published at :15 Jun 2015 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : वैन पलटने से 20 घायल

भभुआ: बिहार के कैमूर जिले में भगवानपुर पुलिस थाना क्षेत्र के बिछिया मोड़ के पास सोमवार को एक वैन के पलट जाने से उसमें सवार 20 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में अभी तक किसी के मृत होने की सूचना नहीं है. पुलिस […]

विज्ञापन

भभुआ: बिहार के कैमूर जिले में भगवानपुर पुलिस थाना क्षेत्र के बिछिया मोड़ के पास सोमवार को एक वैन के पलट जाने से उसमें सवार 20 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में अभी तक किसी के मृत होने की सूचना नहीं है.

पुलिस उप अधीक्षक मदन आनंद ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तेज रफ्तार से आ रही एक वैन बिछिया मोड़ के पास पहुंची और घूमने के क्रम में अनियंत्रित हो गई. संतुलन खोने के साथ ही वह पलट गई. हादसे में इस पर सवार 20 लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वैन अधौरा से भभुआ आ रही थी. उन्होंने कहा कि सभी घायलों को भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन