ePaper

मोहनिया गैंगरेप एवं वीडियो वायरल मामला : आरोपितों के न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन बढ़ी

Updated at : 07 Dec 2019 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
मोहनिया गैंगरेप एवं वीडियो वायरल मामला : आरोपितों के न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन बढ़ी

भभुआ : मोहनिया गैंगरेप व वीडियो वायरल करने के मामले में सभी चार आरोपितों को एक बार फिर शनिवार को भभुआ व्यवहार न्यायालय के समक्ष 14 दिन के न्यायिक हिरासत की अवधि पूरा होने पर पेश किया गया. इसके बाद एडीजे प्रथम सह पॉक्सो के स्पेशल न्यायाधीश दयाशंकर सिंह की अदालत ने और 14 दिन […]

विज्ञापन

भभुआ : मोहनिया गैंगरेप व वीडियो वायरल करने के मामले में सभी चार आरोपितों को एक बार फिर शनिवार को भभुआ व्यवहार न्यायालय के समक्ष 14 दिन के न्यायिक हिरासत की अवधि पूरा होने पर पेश किया गया. इसके बाद एडीजे प्रथम सह पॉक्सो के स्पेशल न्यायाधीश दयाशंकर सिंह की अदालत ने और 14 दिन के न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाते हुए उन्हें जेल भेज दिया. चारों आरोपितों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेश किया गया.

गौरतलब है कि 23 नवंबर को एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसका वीडियो वायरल किया गया था. इसे लेकर मोहनिया में आक्रोशित लोगों ने जम कर तोड़फोड़, आगजनी व पथराव किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन