ePaper

आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए ऑनलाइन लॉटरी की तिथि बदली

Updated at : 28 Feb 2026 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए ऑनलाइन लॉटरी की तिथि बदली

कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में कक्षा एक में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन लॉटरी की तिथि में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

अब नौ से 14 मार्च के बीच निकाली जायेगी कक्षा एक के लिए लॉटरी जिला कल्याण पदाधिकारी ने कहा-पूरी तरह पारदर्शी व निष्पक्ष होगी चयन प्रक्रिया. भभुआ नगर. कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में कक्षा एक में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन लॉटरी की तिथि में बदलाव किया गया है. अब नामांकन के लिए ऑनलाइन लॉटरी 9 मार्च से 14 मार्च तक निकाली जायेगी. पहले यह प्रक्रिया 24 फरवरी से 28 फरवरी के बीच निर्धारित थी, लेकिन विभागीय आदेश के आलोक में कार्यक्रम में संशोधन किया गया है. तिथि में बदलाव की सूचना मिलने के बाद अभिभावकों व संबंधित विद्यालयों को नयी समय-सारणी के अनुसार तैयारी करने को कहा गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय स्तर से प्राप्त आदेश के बाद ऑनलाइन लॉटरी की तिथि परिवर्तित की गयी है. उन्होंने कहा कि अब सभी डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में कक्षा एक में नामांकन के लिए 9 मार्च से 14 मार्च तक विद्यालयवार ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जायेगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऑनलाइन लॉटरी पूरी तरह पारदर्शी तरीके से करायी जायेगी, ताकि योग्य विद्यार्थियों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित हो सके. लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित विद्यार्थियों की सूची संबंधित विद्यालयों में प्रकाशित की जायेगी. अभिभावकों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील जिला कल्याण पदाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन लॉटरी से संबंधित सभी औपचारिकताओं को पूरा करें. किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभिभावक अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित विद्यालय या कल्याण विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में नामांकन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है. समय पर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने से शैक्षणिक सत्र सुचारू रूप से प्रारंभ किया जा सकेगा.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन