भूत-प्रेत का आरोप लगा पत्थर मार किया घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : शहर के वार्ड संख्या 19 में भूत प्रेत करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने अपने सास को ईंट पत्थर से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. ईंट पत्थर चलाने से वृद्ध महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कर चल रहा है. घायल […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : शहर के वार्ड संख्या 19 में भूत प्रेत करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने अपने सास को ईंट पत्थर से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. ईंट पत्थर चलाने से वृद्ध महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कर चल रहा है. घायल महिला वार्ड संख्या 19 निवासी जवाहर प्रजापति की पत्नी उर्मिला देवी बतायी जाती है.
इस मामले में इलाजरत घायल महिला के परिजनों का कहना था कि घायल महिला के गोतनी की पुत्रवधू व जमुना प्रजापति की पत्नी सोनी देवी उसपर अक्सर भूत प्रेत और जादू टोने करने की आरोप लगाती थी. जिसके चलते अक्सर बहस और गाली गलौज हो जाता था. बुधवार सुबह भी इसी बात को लेकर सोनी देवी घायल हुई महिला से उलझ पड़ी और वह महिला पर ईंट पत्थर चलाने लगी. जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










