कैमूर में धान रोपनी के पीक सीजन में बंद पड़ा सरकारी ट्यूबवेल, सैकड़ों एकड़ खेती पर संकट
बंद पड़ा सरकारी ट्यूबवेल
कैमूर के दुर्गावती प्रखंड में सरकारी ट्यूबवेल के बंद होने से धान की रोपनी प्रभावित हो रही है. ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण करीब 60 एकड़ कृषि भूमि पर सिंचाई ठप है. किसान भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जता रहे हैं.
Kaimur Government Tubewel : कैमूर में धान की रोपनी के सबसे महत्वपूर्ण समय में दुर्गावती प्रखंड के खरखोली मौजा का सरकारी ट्यूबवेल बंद रहने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है. ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है, जिससे करीब 60 एकड़ कृषि भूमि पर धान की रोपाई प्रभावित होने की आशंका है.
Kaimur News : चार गांवों की खेती पर संकट
ट्यूबवेल बंद होने से खरखोली, खामीदौरा, धनेछा और धनिहारी गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि समय पर पानी नहीं मिलने से धान की रोपनी में देरी हो सकती है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ेगा.
गेहूं की सिंचाई के समय से खराब है ट्रांसफार्मर
किसान सिंटू सिंह समेत अन्य किसानों ने बताया कि गेहूं की अंतिम सिंचाई के दौरान ही ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था. इसके बाद से अब तक ट्यूबवेल चालू नहीं हो सका है. कई बार संबंधित विभाग को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है.
आर्थिक नुकसान की बढ़ी चिंता
किसानों का कहना है कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं हुई या नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो धान की रोपनी प्रभावित होगी और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. किसानों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
बिजली विभाग को दी गई सूचना
इस मामले में विभागीय जूनियर इंजीनियर (जेई) ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना बिजली विभाग को भेज दी गई है. ट्रांसफार्मर की तकनीकी जांच कराई जाएगी. जरूरत पड़ने पर बिजली विभाग को औपचारिक आवेदन भी दिया जाएगा, ताकि जल्द आवश्यक कार्रवाई कर ट्यूबवेल को चालू कराया जा सके.
Also Read : कैमूर: भगवानपुर में कांग्रेस को मिला युवा नेतृत्व, गोल्डन पांडे बने प्रखंड अध्यक्ष
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए