कैमूर : वाराणसी से टाटा जा रही यात्री बस की डिग्गी से 194.58 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार
बस से बरामद शराब- | Prabhat Khabar Network
वाराणसी से टाटा जा रही एक यात्री बस की डिग्गी से पुलिस ने 194 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा चांद नहर मोड़ के समीप मंगलवार की रात पुलिस ने एक यात्री बस से 194.58 लीटर शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज शंभू नाथ गोस्वामी, पिता त्रिवेणी गोस्वामी, ग्राम गुरुआ, जिला गया जी का निवासी है.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वाराणसी से टाटा जा रही दो तल्ला यात्री बस संख्या UP65QT/4270 में भारी मात्रा में शराब लोड कर गया ले जायी जा रही है. सूचना में यह भी बताया गया था कि धंधेबाज उजली शर्ट, हाफ पैंट और चश्मा लगाकर बस में बैठा है.
थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में बस का किया इंतजार
सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गयी. थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम कर्मनाशा चांद नहर मोड़ के समीप पहुंची और उक्त बस के आने का इंतजार करने लगी. थोड़ी देर बाद बस आती दिखाई दी. नजदीक पहुंचने पर पुलिस ने बस को रोक लिया.
बस की डिग्गी से छह बोरियों में मिली शराब
बस की तलाशी के दौरान उसकी डिग्गी से छह उजली बोरियां बरामद हुईं. पुलिस के अनुसार, इन बोरियों में 14 प्रकार की कुल 194.58 लीटर शराब रखी गयी थी. पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया और थाने ले आयी.
निशानदेही के आधार पर धंधेबाज गिरफ्तार
पुलिस ने गुप्त सूचना में बताये गये हुलिये और निशानदेही के आधार पर धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार धंधेबाज ने पुलिस को बताया कि शराब को बस में लोड कर गया जी ले जाया जा रहा था.
शराब बरामदगी मामले में आगे की कार्रवाई
थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि एक यात्री बस से 194.58 लीटर शराब बरामद की गयी है. शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
कैमूर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, एक लाख से अधिक का जुर्माना
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए