बारुण थाने में पकड़ाये ट्रक को छोड़ने के लिए मांग रहे थे डेढ़ लाख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jun 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

मोहनिया : कैमूर पुलिस द्वारा फर्जी डीटीओ बन कर ट्रकों को पकड़ने व उगाही करने के मामले में पुलिस को जांच में कई चौकानेवाले मामले सामने आये हैं. जिस ट्रक को छोड़ने के नाम पर पकड़े गये तीनों इंट्रीमाफिया डेढ़ लाख रुपये मांग रहे थे, उस ट्रक को बारुण पुलिस द्वारा बारुण थाने में शनिवार […]
विज्ञापन
मोहनिया : कैमूर पुलिस द्वारा फर्जी डीटीओ बन कर ट्रकों को पकड़ने व उगाही करने के मामले में पुलिस को जांच में कई चौकानेवाले मामले सामने आये हैं. जिस ट्रक को छोड़ने के नाम पर पकड़े गये तीनों इंट्रीमाफिया डेढ़ लाख रुपये मांग रहे थे, उस ट्रक को बारुण पुलिस द्वारा बारुण थाने में शनिवार को रखा गया था.
उक्त तीनों इंट्रीमाफिया ट्रक मालिक को हड़का रहे थे कि तुम्हारे ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया है अगर तुम डेढ़ लाख रुपये दोगे तो ट्रक छूट जायेगा अन्यथा केस दर्ज होगा. जबकि, शनिवार को बारुण थानेदार को ऐसी सूचना मिली थी कि ट्रक पर फर्जी नंबर लगा कर एक ट्रक द्वारा पशु की तस्करी की जा रही है और वह ट्रक पशु को उतारने के बाद एनएच दो के बगल में लगा है. सूचना पर थानेदार द्वारा उस ट्रक को पकड़ कर बारुण थाने में लाकर लगा दिया गया और ट्रक की जांच के लिए डीटीओ को लिखा गया.
जीटी रोड पर है फैला इंट्री माफियाओं का जाल
प्रथमदृष्टया पुलिसिया जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पकड़े गये इंट्री माफियाओं का जाल कैमूर से लेकर औरंगाबाद तक जीटी रोड पर फैला हुआ था. डीटीओ व पुलिस के नाम पर लगातार उगाही कर रहे थे. हालांकि, पुलिस को अभी उक्त मामले में और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है.
एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि एसडीपीओ मोहनिया रघुनाथ सिंह को जांच का जिम्मा दिया गया है कि किस आरोप में बारुण थाना में उक्त ट्रक को पकड़ा गया और ट्रक को पकड़ाने से लेकर इंट्री माफियाओं द्वारा उगाही के खेल में कौन-कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच कर रिपोर्ट दें. ताकि, उन पर कार्रवाई की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










