भभुआ शहर के वार्ड 20 के युवक की मौत, दोस्त गंभीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2019 2:45 AM

विज्ञापन

शादी समारोह से लौटने के दौरान की घटना हादसे के बाद ट्रक चालक फरार भभुआ/कर्मनाशा : रविवार की रात यूपी चंदौली के नौबतपुर में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवकों को दुर्गावती थाना क्षेत्र के खमीदौरा मोड़ के समीप अज्ञात ट्रक ने पीछे से रौंद दिया. ट्रक के रौंदे जाने से […]

विज्ञापन

शादी समारोह से लौटने के दौरान की घटना

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार
भभुआ/कर्मनाशा : रविवार की रात यूपी चंदौली के नौबतपुर में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवकों को दुर्गावती थाना क्षेत्र के खमीदौरा मोड़ के समीप अज्ञात ट्रक ने पीछे से रौंद दिया. ट्रक के रौंदे जाने से बाइक सवार भभुआ शहर के वार्ड नंबर 20 के रहनेवाले राजवंश प्रसाद के 19 वर्षीय बेटे गोलू कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
जबकि, हादसे में वार्ड 18 निवासी अरुण आर्य के बेटे बंटी आर्य गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे देर रात ही बेहतर इलाज के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने वाराणसी ट्राॅमा सेंटर भेज दिया. इधर, बाइक सवार युवकों को रौंदने के बाद अज्ञात ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया.
हादसे के संबंध में पता चला है कि मृतक गोलू भभुआ शहर के वार्ड 18 में गोयल स्वीट‍्स स्थित गली में ड्राइ क्लिनर्स की दुकान चलाता था. रविवार को उसे यूपी चंदौली जिला के नौबतपुर में रहनेवाले एक दोस्त की बहन की शादी में जाना था. देर शाम लगभग आठ बजे वह अपने दोस्त बंटी के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से गया था.
शादी से लौटने के दौरान एनएच दो पर दुर्गावती के खामीदौरा मोड़ स्थित टाटा मोटर गैरेज के समीप वह जैसे ही पहुंचा, उसी दौरान पीछे से आ रहा एक अज्ञात ट्रक ने दोनों बाइक सवार युवकों को रौंद दिया और भाग निकला. ट्रक के रौंदे जाने से प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलू की मौके पर ही मौत हो गयी.
जबकि, गंभीर रूप से घायल बंटी आर्य को सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस द्वारा रात साढ़े 10 बजे स्थानीय पीएचसी ले जाया गया, जहां उसे भी गंभीर रूप से घायल होने पर वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने इस हादसे की सूचना देर रात ही युवकों के परिजनों को दिया. सूचना पर दोनों युवकों के घरवाले भी दुर्गावती थाने पहुंच गये.
सोमवार को मृत युवक के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेते आयी, जहां डॉ सिद्धार्थ ने मृत युवक का पोस्टमार्टम कर शव के साथ आये परिजनों को सौंप दिया. दुर्गावती थानाध्यक्ष सुहेल अहमद ने हादसे के संबंध में बताया कि किसी अज्ञात ट्रक द्वारा बाइक सवारों को कुचला गया है. हादसे की जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों ने भी कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन