मुख्यमंत्री ऊर्जा योजना के तहत मिलेगा सोलर वाटर पंप

Updated at : 02 Aug 2018 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ऊर्जा योजना के तहत मिलेगा सोलर वाटर पंप

पहले आओ पहले पाओ का फॉर्मूला होगा लागू भभुआ : मुख्यमंत्री नवीन ऊर्जा योजना के तहत सरकार किसानों को अनुदान पर सोलर वाटर पंप उपलब्ध करायेगी. इस योजना के क्रियान्वयन में पहले आओ पहले पाओ का फॉर्मूला लागू किया जायेगा. किसानों के चयन को लेकर जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा सभी बीडीओ, सीओ […]

विज्ञापन

पहले आओ पहले पाओ का फॉर्मूला होगा लागू

भभुआ : मुख्यमंत्री नवीन ऊर्जा योजना के तहत सरकार किसानों को अनुदान पर सोलर वाटर पंप उपलब्ध करायेगी. इस योजना के क्रियान्वयन में पहले आओ पहले पाओ का फॉर्मूला लागू किया जायेगा. किसानों के चयन को लेकर जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा सभी बीडीओ, सीओ तथा बीएओ को निर्देश जारी किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा किसानों की विद्युत ऊर्जा पर निर्भरता कम हो और उन्हें वर्ष भर कृषि कार्य हेतु ऊर्जा मिल सके मुख्यमंत्री नवीन ऊर्जा योजना के तहत सोलर वाटर पंप देने की योजना आरंभ की गयी है. जिसके तहत जिले में 380 सोलर वाटर पंप लाभुकों को दिये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसमें दो एचपी और तीन एचपी के पंप शामिल हैं. लक्ष्य का साढ़े 22 प्रतिशत अजा और अजजा श्रेणी के किसानों को दिया जायेगा. इसमें किसानों को लागत का 25 प्रतिशत ही लगाना है.
शेष 75 प्रतिशत राशि का अनुदान राज्य और केंद्र सरकार के स्तर से दिया जायेगा. दो एचपी के पंप की लागत दो लाख पांच हजार रुपये तथा तीन एचपी के पंप की लागत दो लाख 69 हजार 850 रुपये निर्धारित की गयी है. इस योजना में पहले आओ पहले पाओ फॉर्मूला पर किसानों को पंप मिलेगा. पंप के लिए एक एकड़ से लेकर पांच एकड़ तक के लघु, सीमांत, अजा तथा अजजा के किसान पात्र माने जायेंगे. आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के से जिला ब्रेडा में देना होगा. लाभार्थियों के चयन को लेकर डीएम द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन