कर्मनाशा : बारिश नहीं होने से किसान चिंतित, दुर्गावती प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

Updated at : 19 Jul 2018 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मनाशा : बारिश नहीं होने से किसान चिंतित, दुर्गावती प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

कर्मनाशा : मौसम के मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन को दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर देने की चर्चा जोरों पर है.क्षेत्र के किसान तबाही के मंजर से गुजर रहे हैं. धान की रोपनी के लिए पानी की जरूरत है. किसान खेतों में लगे सबमर्सिबल चलाकर किसी तरह धान की रोपनी करने में […]

विज्ञापन
कर्मनाशा : मौसम के मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन को दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर देने की चर्चा जोरों पर है.क्षेत्र के किसान तबाही के मंजर से गुजर रहे हैं. धान की रोपनी के लिए पानी की जरूरत है. किसान खेतों में लगे सबमर्सिबल चलाकर किसी तरह धान की रोपनी करने में लगे हैं. लेकिन बरसात नहीं होने से पानी का लेयर काफी नीचे चला गया है. हैंडपंप के साथ-साथ सबमर्सिबल भी जवाब देने लगे हैं. ऐसे हालात को देखते हुए प्रशासन को दुर्गावती क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर देनी चाहिए.
उक्त बातें पूर्व जिला परिषद सदस्य आनंद सिंह दुर्गावती में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा सबमर्सिबल बंद करने को कहा है. लेकिन, पहले क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने के बाद ही सबमर्सिबल को बंद करनी चाहिए. इसके साथ ही किसानों का एक माह का बिजली बिल माफ करनी चाहिए. उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दुर्गावती क्षेत्र को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन