नये राशनकार्ड की छपाई के लिए जारी किये गये तीन लाख रुपये
Updated at : 10 Jul 2018 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

भभुआ नगर : जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत नये राशनकार्ड के लिए आरटीपीएस काउंटरों पर आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू है. नये राशनकार्ड इश्यू करने को लेकर जिला आपूर्ति विभाग द्वारा दो अनुमंडल के एसडीओ को तीन लाख रुपये जारी किये गये हैं. साथ ही नये राशनकार्ड इश्यू करने में कोई परेशानी न हो, इस […]
विज्ञापन
भभुआ नगर : जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत नये राशनकार्ड के लिए आरटीपीएस काउंटरों पर आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू है. नये राशनकार्ड इश्यू करने को लेकर जिला आपूर्ति विभाग द्वारा दो अनुमंडल के एसडीओ को तीन लाख रुपये जारी किये गये हैं.
साथ ही नये राशनकार्ड इश्यू करने में कोई परेशानी न हो, इस बारे में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा ने बताया कि भभुआ और मोहनिया एसडीओ को राशि जारी की जा चुकी है. भभुआ अनुमंडल के लिए डेढ़ लाख व मोहनिया अनुमंडल के लिए भी डेढ़ लाख नये राशन कार्ड छपाई के लिए जारी किये गये हैं. उल्लेखनीय है कि नये सिरे से राशनकार्ड बनाये जाने को लेकर हर रोज आरटीपीएस काउंटर पर लोग आ रहे हैं.
लेकिन, नया राशनकार्ड मिलना अब आसान नहीं रह गया है. नया राशनकार्ड जिले में होनेवाले खाद्यान्न आवंटन और रद्द किये गये राशनकार्ड के आधार पर ही इश्यू किया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार, जिले में एक लाख 68 हजार 808 राशन कार्डधारी हैं. इनसे आठ लाख 58 हजार 959 लाभुक जुड़े हुए हैं.
केरोसिन में हुई बड़ी कटौती : सरकार के नये निर्देश के मुताबिक 2011 के सामाजिक आर्थिक जनगणना को ध्यान में रखते हुए नये राशन कार्ड जारी किये जायेंगे. जिले में खाद्यान्न आपूर्ति की बात करें तो हर माह 32984 क्विंटल चावल और 21579 क्विंटल गेहूं की खपत होती है.
वहीं, केरोसिन में हुई भारी कटौती के बाद जिले को सिर्फ 30 टैंकलॉरी केरोसिन की आपूर्ति प्रतिमाह की जा रही है. सरकार के नये आदेश के मुताबिक अब शहरी उपभोक्ताओं को केरोसिन तेल का वितरण बंद किया जा चुका है. इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचएच कार्डधारियों को ही केरोसिन दिया जा रहा है.
बीडीओ की भी होगी अहम भूमिक
नये राशनकार्ड इश्यू किये जाने और पुराने राशन कार्ड में जो अपात्र लाभुक हैं, उन्हें हटाये जाने के बाद, उनकी जगह नये राशनकार्डधारियों को जोड़ा जायेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक जिले में 1200 से अधिक अपात्र लाभुकों के नाम सूची से हटाये जा चुके हैं. नये राशनकार्ड इश्यू करने में बीडीओ की भी अहम भूमिका होगी.
सरकार के नये निर्देश के मुताबिक, जनवितरण को अब लोक सेवा अधिकार अधिनियम में शामिल किया जा चुका है और बीडीओ को लोक सेवक के रूप में नामित किया गया है. नया राशन कार्ड बनाने, कार्ड में संशोधन व रद्द किये जाने के मामले में बीडीओ की अनुशंसा अनिवार्य है.
शहरी व ग्रामीण के लिए अलग है नियम
नये राशनकार्ड इश्यू करने में कई बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है. वहीं, जो आवेदक नये राशनकार्ड के लिए आवेदन करेंगे. उन्हें आधार पंजीयन, बैंक आईएफसी कोड, आमदनी के साधन, मासिक आय, वाहनों की संख्या आदि का ब्योरा आवेदन पत्र में देना होगा. राशनकार्ड के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लाभुकों के लिए अलग-अलग शर्त तय की गयी है. ग्रामीण इलाके में 11 तो शहरी क्षेत्र के लिए आठ बिंदू पात्रता के लिए तय किये गये हैं. सभी कागजात का सत्यापन करने के बाद ही इसे ई-लाभार्थी पोर्टल पर डाला जायेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
नये राशनकार्ड की छपाई के लिए दोनों अनुमंडल के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है. खाद्यान्न आवंटन और रद्द किये गये राशनकार्ड के आधार पर ही पात्र लाभुकों को नये कार्ड इश्यू किये जायेंगे.
प्रभात कुमार झा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी
जिले में राशनकार्डधारियों की स्थिति
प्रखंड – कार्डधारी
भगवानपुर – 12118
अधौरा – 8021
रामपुर – 9950
चांद – 13160
भभुआ शहर – 5550
भभुआ ग्रामीण – 2776
चैनपुर – 27274
कुदरा – 14393
मोहनिया – 18387
नुआंव – 9430
रामगढ़ – 10586
दुर्गावती – 12220
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




