सड़क-नाले की दुर्गति के खिलाफ लोगों में गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर पानी बहने को लेकर वार्ड एक के लोगों ने किया प्रदर्शन भभुआ शहर : सड़क पर घरों का पानी बहने को लेकर वार्ड एक के लोगों ने जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के बैनर तले बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन करनेवाले लोगों का कहना था कि इस वार्ड में 2015-16 में पार्षद बलदाऊ […]

विज्ञापन
सड़क पर पानी बहने को लेकर वार्ड एक के लोगों ने किया प्रदर्शन
भभुआ शहर : सड़क पर घरों का पानी बहने को लेकर वार्ड एक के लोगों ने जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के बैनर तले बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन करनेवाले लोगों का कहना था कि इस वार्ड में 2015-16 में पार्षद बलदाऊ सिंह की अनुशंसा पर शिवपरसन सिंह के घर से मेन रोड तक पीसीसी रोड व नाली का निर्माण कराया गया था.
निर्माण में 14 लाख 85 हजार 463 रुपये की लागत आयी थी. लेकिन, काफी कम दिनोंमें ही यह सड़क जर्जर हो गयी. नाली भी बनी, तो इसका लाभ नहीं मिल पाता. वार्ड के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जनता व जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के अध्यक्ष काशी सिंह व उपाध्यक्ष गौतम पटेल का कहना था कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय यात्रा के दौरान सड़क निर्माण के लिए कहा गया था.
लेकिन, जिला प्रशासन ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखायी. यदि नप व जिला प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो मजबूरन धरना, प्रदर्शन व अनशन करेंगे. इस मौके पर पकंज पटेल, मनोज कुमार सिंह, वीर बहादुर सिंह, अखिलेश सिंह, कपिलमुनि, अशोक, मुन्ना, विजय सहित वार्ड के लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन