Kaimur News : भीतरीबांध विद्यालय के चार सहित जिले के 10 शिक्षक निलंबित

इ-शिक्षा कोष पर हाजिरी दर्ज करने में गड़बड़झाला करने पर शिक्षा विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ जिले के रामपुर प्रखंड के भीतरी बांध विद्यालय में कार्यरत चार शिक्षक सहित 10 शिक्षकों को निलंबित करते हुए सभी शिक्षकों पर प्रपत्र क गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है.
भभुआ नगर. इ-शिक्षा कोष पर हाजिरी दर्ज करने में गड़बड़झाला करने पर शिक्षा विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ जिले के रामपुर प्रखंड के भीतरी बांध विद्यालय में कार्यरत चार शिक्षक सहित 10 शिक्षकों को निलंबित करते हुए सभी शिक्षकों पर प्रपत्र क गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. दरअसल, मामला यह है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु व शिक्षक विद्यालय से समय से पहुंचे इसके लिए विभाग द्वारा सभी शिक्षकों से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने का प्रावधान किया गया है. प्रावधान के अनुसार जिले के सभी शिक्षक विद्यालय पहुंचने के बाद इन करते समय ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करेंगे व विद्यालय से जाते समय यानी आउट होते समय भी ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करेंगे. लेकिन, जिले के कई ऐसे शिक्षक हैं जो बाहर से या विद्यालय में बगैर पहुंचे ही ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कर दे रहे हैं, तो वहीं कई शिक्षक एक महीने से अधिक दिनों से इ-शिक्षा कोष पर एक बार भी हाजिरी दर्ज नहीं की ,हैं तो कई शिक्षक गर्मी के मौसम में ठंड वाला पोषक पहनकर हाजिरी दर्ज कर फोटो अपलोड कर दिया है. कई शिक्षक हेलमेट पहने व बाइक पर बैठे ही हाजिरी दर्ज कर दे रहे हैं. इधर, इ-शिक्षा कोष पर दर्ज हाजिरी की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है व मॉनीटरिंग के दौरान गड़बड़ी मिलने पर विभाग द्वारा चेतावनी भी दी जा रही है. इसके बावजूद भी कोई सुधार नहीं होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए ई शिक्षा कोष पर हाजिरी दर्ज करने में गड़बड़झाला करने पर चिह्नित कर 10 शिक्षकों को निलंबित करने के लिए डीपीओ स्थापना को आदेश दिया था. इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने सभी शिक्षकों को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. = प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने पर दिखा असर गौरतलब है कि विगत एक महीने से प्रभात खबर द्वारा लगातार इ-शिक्षा कोष पर हाजिरी दर्ज करने में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ अभियान चलाया रहा है. प्रभात खबर में 8 मई को प्रमुखता से छापी थी कि विद्यालय में इन करते समय शिक्षक हाजिरी लगते हैं, तो आउट के समय शिक्षिका, 22 फरवरी को प्रकाशित की थी कि विद्यालय में बगैर गये ही हाजिरी बना ले रहे हैं शिक्षक, तो विगत गुरुवार को भी इ-शिक्षा कोष पर हाजिरी में गड़बड़ी करने वाले 12 से अधिक शिक्षक हुए चिह्नित. इस तरह से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने में गड़बड़ी करने पर पर प्रभात खबर में कई बार प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गयी. अब तक इस सप्ताह में प्रभात खबर की खबर पर संज्ञान लेते हुए 8 से 10 शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गयी है. एक बार फिर प्रभात खबर में ही खबर छपने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा 10 शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की गयी है. = इन शिक्षकों को किया गया है निलंबित सरफराज आलम,उच्च माध्यमिक विद्यालय महिला सुरेंद्र सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय महिला सुशील कुमार, विद्यालय अध्यापक उच्च माध्यमिक विद्यालय भीतरी बांध पीयूष कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय भीतरी बांध अमित कुमार रंजन, उच्च माध्यमिक विद्यालय भीतरी बांध संतोष कुमार मिश्रा, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय चांद प्रीति सिंह, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय चांद मुश्ताक अहमद, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय चांद रीना कुमारी, प्राथमिक विद्यालय भीतरी बांध जहांगीर अंसारी, न्यू प्राथमिक विद्यालय भीतरी बांध बोले अधिकारी इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडे ने बताया इ-शिक्षा कोष पर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने पर गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों को चिह्नित किया गया था. चिह्नित सभी शिक्षकों को जवाब तलब किया गया था, जिसे लेकर जवाब सही नहीं देने पर अब निलंबन की कार्रवाई की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




