जहानाबाद में पूजा करने मंदिर जा रही महिला की करंट से मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल

मौत के बाद पोस्टमार्टम के समीप लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
जहानाबाद जिले में पूजा करने जा रही एक महिला की हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. बारिश के कारण तार टूटकर गिरा था और अनजाने में महिला की चपेट में आ गई.
Jehanabad News: जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के पंडुई गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. पूजा करने जा रही एक महिला की टूटे हुए हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान पंडुई गांव निवासी शालीग्राम केवट की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
घर के पास टूटा पड़ा था हाई वोल्टेज तार
जानकारी के अनुसार सीता देवी सुबह पूजा की थाल लेकर मंदिर जा रही थीं. इसी दौरान घर के पास गली में हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था. अनजाने में उनका पैर तार के संपर्क में आ गया, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलसकर वहीं गिर पड़ीं. उस समय तेज बारिश होने के कारण गली में लोगों की आवाजाही भी बहुत कम थी.
ग्रामीणों ने देखा तो हो चुकी थी मौत
कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जमीन पर पड़ी महिला पर पड़ी. उन्होंने तुरंत परिजनों और आसपास के लोगों को सूचना दी. हालांकि तब तक सीता देवी की मौत हो चुकी थी. घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर परसबिगहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है.
ALSO READ : प्रभात खबर के 30 साल पूरे होने पर पढ़िए बोधगया की उस गुफा की कहानी, जहां बुद्ध ने 6 साल की थी कठोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










