जहानाबाद में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 8.33 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

स्मैक तस्कर की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jehanabad smack smuggler Arrest : नगर थाना पुलिस ने भागीरथबिगहा बाईपास पर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई में उसके पास से 8.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Jehanabad smack smuggler Arrest : नगर थाना पुलिस ने भागीरथबिगहा बाईपास के समीप छापेमारी कर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 8.33 ग्राम स्मैक बरामद किया. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

नगर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भागीरथबिगहा बाईपास के पास कुछ युवक स्मैक की बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की.

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा. पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक की चार पुड़ियों में रखी 8.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई.

वभना का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वभना निवासी वीरेंद्र मांझी के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है. इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर बरामद स्मैक का वजन 8.33 ग्राम पाया गया.

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्मैक की आपूर्ति उसे कहां से होती थी और इस धंधे में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन