जहानाबाद: चैतीपीपर गोलीकांड में अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तेहार, दो दिनों में सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

Author Sunil kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

Jehanabad shooting case : चैतीपीपर गोलीकांड मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. न्यायालय के आदेश पर दोनों अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया है. दो दिनों में सरेंडर न करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Jehanabad shooting case : चैतीपीपर गोलीकांड मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है. घोसी थाना कांड संख्या 337/26 के तहत न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गिन्जी गांव निवासी समपत राम और कौशल कुमार के घर इश्तेहार चिपकाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डुगडुगी बजाकर की गई कार्रवाई

पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में डुगडुगी बजाकर दोनों फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया. इस दौरान उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इश्तेहार के माध्यम से दोनों आरोपियों को दो दिनों के अंदर न्यायालय में सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है.

सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

पुलिस के अनुसार, यदि निर्धारित अवधि के भीतर दोनों अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो न्यायालय के आदेशानुसार उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. इश्तेहार चिपकाने की पूरी प्रक्रिया विधिसम्मत तरीके से पूरी की गई और इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को भी दी गई.

बालू खनन विवाद में हुई थी गोलीबारी

गौरतलब है कि चैतीपीपर गांव में बालू खनन को लेकर हुए विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना हुई थी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे. घटना के बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा और पुलिस लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

फरार आरोपियों को कानून के दायरे में लाने की तैयारी

पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों को किसी भी स्थिति में कानून के दायरे में लाया जाएगा. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन