सलारपुर में शादी समारोह के दौरान हुई चाकूबाजी मामले में प्राथमिकी दर्ज चार गिरफ्तार

जहानाबाद के सलारपुर गांव में शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रतनी. शकूराबाद थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में मंगलवार की देर रात शादी समारोह के दौरान हुए चाकूबाजी मामले मे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार की है. मालूम हो कि मंगलवार की देर रात शादी समारोह में डीजे पर नाचने गाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. मारपीट के बाद बाराती पक्ष के लोगों द्वारा टेंट समयाना में कार्य कर रहे मजदूरों को सोये अवस्था में चाकू से हमला कर दिया था जिससे चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. सभी घायलों का इलाज के लिए पुलिस ने रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद ले गई जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया था, जहां से गंभीरावस्था को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टर ने विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया जहां पीएमसीएच में इलाज के दौरान नागेंद्र कुमार की मौत हो गई. अन्य तीन लोग जीवन और मौत से जूझ रहे हैं नागेंद्र कुमार की मौत मामले में मृतक के नाना सह सलारपुर गांव निवास रजन साव ने थाना में लिखित आवेदन देकर जिले के घोसी थाना अंतर्गत कुरुआ गांव निवासी श्याम किशोर बिन्द सहित चार नामजद एवं 10 अज्ञात के खिलाफ कांड दर्ज कराया है जिसमें श्याम किशोर एवं चंद्रकांत कुमार को पुलिस ने जेल भेज दिया. जबकि प्रिंस एवं शक्तिमान कुमार को नाबालिक रहने के कारण बाल सुधार गृह भेजा गया है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि चाकूबाजी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, अन्य के बिरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










