गाली देने से मना करने पर महिला को पीटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jul 2024 11:12 PM
कल्पा थाना क्षेत्र के खिदिरपुर में गाली देने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में सोनी देवी ने स्थानीय थाने में मारपीट की शिकायत दी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 21 जुलाई की रात हम अपने बच्चों के साथ घर पर थे इसी क्रम में शशि नट, लालू नट गाली-गलौज करने लगे.
जहानाबाद
. कल्पा थाना क्षेत्र के खिदिरपुर में गाली देने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में सोनी देवी ने स्थानीय थाने में मारपीट की शिकायत दी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 21 जुलाई की रात हम अपने बच्चों के साथ घर पर थे इसी क्रम में शशि नट, लालू नट गाली-गलौज करने लगे.
गाली देने से मना किया तो मारपीट करने लगा. हो-हल्ला सुनकर गांव के लोग जुटे इस क्रम में मायके से मेरे घर आए माता-पिता, भाई-बहन बीच- बचाव करने लगे तो उसे भी मारपीट किया गया. शिकायतकर्ता ने रामबाबू नट समेत 12 लोगों पर गाली-गलौज देते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है. सूचक ने बताया है कि मारपीट के क्रम में विरोधी पक्ष के लोगों ने मेरे भाई का मोबाइल एवं 15 हजार रुपये छीन लिया. सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










