Jehanabad : दंपती से लूटपाट करते बाइक सवार दो अपराधी गिरफ्तार

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पटना-गया रोड स्थित कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी बाइपास के समीप शनिवार को टेंपो सवार दंपति के साथ लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो बाइक सवार अपराधी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जहानाबाद.

पटना-गया रोड स्थित कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी बाइपास के समीप शनिवार को टेंपो सवार दंपति के साथ लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो बाइक सवार अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी कड़ौना थाना क्षेत्र के लोदीपुर का रहने वाला मनीष कुमार व रवि कुमार बताया जाता है जिसे लूटपाट के मामले में पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है. हालांकि पुलिस ने टेंपो सवार दंपति से जबरन दिनदहाड़े लूटपाट एवं छीनतई करने के मामले में एक और संदिग्ध को पकड़ा है जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले पिंकू कुमार अपने टेंपो पर पत्नी व बेटा को लेकर ससुराल देवकुंड की तरफ एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे. इस क्रम में टेंपो में गैस की कमी होने पर ईंधन भरने को लेकर कड़ौना पंप की तरफ जा रहे थे. जैसे ही टेंपो कनौदी बाइपास के पास पहुंची कि एक बाइक पर 3 अपराधी जबरन टेंपो को ओवरटेक कर गाड़ी रुकवा दी और धमकाते हुए दंपति के पास रहे 6000 नकद जबरन छीन लिए और फरार हो गये. घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हरकत में आई और मिले निशानदेही के आधार पर छापेमारी कर पल्सर बाइक पर सवार तीन संदिग्ध को पकड़ा जिसमें लूटपाट एवं छीनतई में शामिल दो अपराधी की पहचान की गयी है. जबकि तीसरे संदिग्ध से पूछताछ किया जा रहा है. थानाध्यक्ष देवकांत वर्मा ने बताया है कि टेंपो सवार दंपति से मिले शिकायत के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो अपराधी की पहचान कर पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन