Jehanabad : आइटी सहायक और कार्यपालक सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : आइटी सहायक और कार्यपालक सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार को जिला अंतर्गत तीनों विधानसभा क्षेत्र के आइटी सहायक व कार्यपालक सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार को जिला अंतर्गत तीनों विधानसभा क्षेत्र के आइटी सहायक व कार्यपालक सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण आइटी मैनेजर, मास्टर प्रशिक्षक, निर्वाची पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी के द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने प्रखंडों के अन्य कर्मियों को भी प्रशिक्षित करेंगे. निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि समय सीमा के अंदर सभी आवश्यक प्रविष्टि ऐप के माध्यम से करना सुनिश्चित किया जायेगा. आइटी मैनेजर ने कहा कि ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित पदाधिकारी तक पहुंचाना एवं तत्काल सूचित करना अनिवार्य होगा. सी विजिल, समाधान, सुविधा आदि ऐप का विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन के लिए आवश्यक तैयारियों तथा विभिन्न प्रकार की अनुमति की सुविधा के लिए एकल खिड़की की स्थापना एवं एनओसी प्राप्ति के लिए संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों के चिह्नीकरण से संबंधित प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर ���माचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन