कुर्था में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनाये गये हैं तीन केंद्र
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

इस बाबत कुर्था उच्च विद्यालय के केंद्रधीक्षक सुभाष कुमार अरुण ने बताया कि इंटर परीक्षा को लेकर कुर्था उच्च विद्यालय में भी केंद्र बनाया गया है, जहां 924 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे.
विज्ञापन
कुर्था.
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा समिति के तत्वावधान में इंटरस्तरीय परीक्षा को लेकर कुर्था प्रखंड में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें प्लस टू उच्च विद्यालय कुर्था, रामरतन सिंह उच्च विद्यालय सचई व जगदेव कॉलेज कुर्था को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. हालांकि एक फरवरी से प्रारंभ होने वाले इंटर परीक्षा को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी हो चुकी है. छात्र-छात्राओं की व्यवस्था से लेकर तमाम प्रकार की व्यवस्था हो चुकी है. वहीं सभी परीक्षा केदो पर पुलिस वालों की भी तैनाती की जायेगी. इस बाबत कुर्था उच्च विद्यालय के केंद्रधीक्षक सुभाष कुमार अरुण ने बताया कि इंटर परीक्षा को लेकर कुर्था उच्च विद्यालय में भी केंद्र बनाया गया है, जहां 924 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि इंटरस्तरीय परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक चलेगी. उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट गाइडलाइन के अनुसार कोई भी परीक्षार्थी जूता-मौजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगे. साथ ही एडमिट कार्ड के अलावा किसी भी तरह का कागजात लेकर अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. वहीं नौ बजे तक ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में आने की इजाजत है. वहीं जगदेव कॉलेज के केंद्राधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि इंटर परीक्षा में 1106 छात्र-छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. हालांकि परीक्षा के दौरान केंद्र पर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह से वर्जित रहेगा. वहीं रामरतन उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक जयकृष्णा सिंह ने बताया कि रामरतन उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में 508 छात्र शामिल होंगे जहां छात्रों को जूता-मौजा पहनकर परीक्षा केंद्र में आना वर्जित रहेगा.शिक्षकों को मिला इंटर परीक्षा ड्यूटी का पत्र :
प्रखंड संसाधन केंद्र कुर्था में शिक्षकों के बीच इंटरस्तरीय परीक्षा ड्यूटी पत्र का वितरण किया गया. वितरण कार्य में लगे बीइओ परमानंद कुमार ने बताया कि इस बार सिर्फ बीपीएससी शिक्षकों की ड्यूटी लगी है. प्रखंड के कुल 118 शिक्षकों की इंटर की परीक्षा में विभाग की ओर से ड्यूटी लगायी गयी है. सभी शिक्षक अपने-अपने परीक्षा केंद्र में जाकर योगदान देंगे. इंटरस्तरीय परीक्षा की शुरुआत 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की जानी है. इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










