Jehanabad : स्कूल की बिजली वायरिंग काट ले गये चोर, आइसीटी लैब ठप

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय ऊंटा के पश्चिमी भवन का बिजली वायरिंग चोरों द्वारा काट लिए जाने से विद्यालय में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जिला मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय ऊंटा के पश्चिमी भवन का बिजली वायरिंग चोरों द्वारा काट लिए जाने से विद्यालय में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. इसके कारण भीषण गर्मी में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6.10 बजे विद्यालय पहुंचने पर देखा गया कि पश्चिमी खंड के दोनों ओर का बिजली वायरिंग काटकर तार जमीन पर फेंक दिया गया है. उन्होंने इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर जानकारी दी है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पूर्व भी उत्तरी और दक्षिणी खंड का वायरिंग चोरों द्वारा काटा जा चुका है, जिसकी प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज करायी गयी थी. बिजली आपूर्ति ठप होने से आईसीटी लैब भी बंद पड़ा है, जिससे बच्चों की कंप्यूटर आधारित पढ़ाई बाधित हो रही है. उन्होंने बताया कि पहले भी विद्यालय में रात्रि प्रहरी की मांग की गयी थी.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन