Jehanabad : स्मैक तस्कर को पांच वर्षों के कारावास की सजा

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : स्मैक तस्कर को पांच वर्षों के कारावास की सजा

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अरुण कुमार शर्मा द्वारा जहानाबाद प्यारी मोहल्ला निवासी साहिल अंसारी को एनडीपीडी की धारा 8 (सी), 21(बी) में दोषी पाते हुए पांच वर्ष कारावास एवं पचास हजार रुपया का अर्थदंड की सजा सुनाया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अरुण कुमार शर्मा द्वारा जहानाबाद प्यारी मोहल्ला निवासी साहिल अंसारी को एनडीपीडी की धारा 8 (सी), 21(बी) में दोषी पाते हुए पांच वर्ष कारावास एवं पचास हजार रुपया का अर्थदंड की सजा सुनाया गया. अर्थदंड की रकम नहीं देने पर छ माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. सरकार की ओर से पक्ष रख रहे, विशेष लोक अभियोजक सुधीर कुमार प्रथम ने बताया कि कड़ौना थाना की पुलिस द्वारा कड़ौना बॉडर पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त साहिल अंसारी के पास 21.40 स्मैक बरामद किया गया, जिसके लिए जहानाबाद थाना कांड संख्या 593/24. प्राथमिकी दर्ज कराया था. न्यायालय द्वारा अभियुक्त को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन