ePaper

Jehanabad : प्रारंभिक विद्यालयों में शुरू हुई अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा

Updated at : 10 Sep 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : प्रारंभिक विद्यालयों में शुरू हुई अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत जिले के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा बुधवार से शुरू हो गयी है. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक संचालित हो रही है.

विज्ञापन

जहानाबाद. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत जिले के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा बुधवार से शुरू हो गयी है. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक संचालित हो रही है. परीक्षा के पहले दिन कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पहली पाली में पर्यावरण अध्ययन तथा कक्षा छह के लिए सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई. दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी. कक्षा एक और दो के बच्चों की परीक्षा मौखिक रूप में ली जा रही है, जिसे उनके कक्षा शिक्षक विद्यालय स्तर पर ही संचालित कर रहे हैं. इन वर्गों के लिए प्रश्न ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध कराये गये हैं, जिनके आधार पर मूल्यांकन किया जा रहा है. इसके अलावा शारीरिक शिक्षा एवं कल्याण, कंप्यूटर विज्ञान, कला, और व्यावसायिक शिक्षा जैसे विषयों का मूल्यांकन भी विद्यालय स्तर पर किया जायेगा. परिषद द्वारा कक्षा 3 से 8 के लिए प्रश्न पत्र-सह-उत्तर पुस्तिकाओं का निर्माण कर उन्हें प्रत्येक प्रखंड और विद्यालयों तक पहले ही भेजा जा चुका है। गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिये गये हैं. परीक्षा की सफलतापूर्वक संचालन हेतु 9 से 18 सितंबर तक जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जहां से किसी भी प्रकार की समस्या या पृच्छा का समाधान किया जायेगा. शिक्षकों को यह निर्देश भी दिया गया है कि वे शैक्षिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित कर उनकी सहायता करें. परीक्षा उपरांत कक्षा 3 से 8 तक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संकुल या कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर स्तर पर किया जायेगा. वहीं मूल्यांकन के बाद 27 सितंबर को सभी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमें विद्यार्थियों को प्रगति पत्रक वितरित किए जायेंगे. बैठक में उपस्थित अभिभावकों के हस्ताक्षर लेकर उन्हें मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं दी जायेंगी, जो अभिभावक उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उन्हें सूचना पत्र के माध्यम से जानकारी दी जायेगी. इस प्रक्रिया के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों की सीखने की स्थिति का मूल्यांकन होगा, बल्कि अभिभावकों को भी उनके बच्चों की प्रगति की जानकारी मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन