Jehanabad : पुलिस ने बरामद वाहन को उसके मालिक को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : पुलिस ने बरामद    वाहन को उसके मालिक को सौंपा

स्थानीय थाना मुख्यालय में रविवार को बरामद चोरी की गाड़ी को उसके मालिक को सौंप दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार करपी न्यू पेट्रोल पंप के निकट स्थित संकल्प विद्या भारती पब्लिक स्कूल में चल रही मारुति सुजुकी गाड़ी को चोरों ने शनिवार की मध्य रात्रि को चुरा ली थी. रविवार को इसकी सूचना करपी थाना को दी गयी.

विज्ञापन

करपी. स्थानीय थाना मुख्यालय में रविवार को बरामद चोरी की गाड़ी को उसके मालिक को सौंप दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार करपी न्यू पेट्रोल पंप के निकट स्थित संकल्प विद्या भारती पब्लिक स्कूल में चल रही मारुति सुजुकी गाड़ी को चोरों ने शनिवार की मध्य रात्रि को चुरा ली थी. रविवार को इसकी सूचना करपी थाना को दी गयी. सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने गाड़ी को बरामद करने की दिशा में सक्रिय होकर पहल शुरू कर दी. सूचना मिलते ही करपी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ जहानाबाद जिले के धर्मपुर गांव पहुंचे जहां से गाड़ी को बरामद कर करपी थाना लाया गया. सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए सोमवार को गाड़ी के मालिक बैजू कुमार को उनकी गाड़ी सौंप दी गयी.

गोशाला से मोटर की चोरी

जहानाबाद. कल्पा थाना क्षेत्र के घोरहट में बीती रात गोशाला से एक मोटर चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में घोरहट निवासी विजय शंकर प्रसाद ने स्थानीय थाने में मोटर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन