ePaper

Jehanabad : पेयजल के लिए तरस रहे वभना के लोगों ने एनएच 33 को किया जाम

Updated at : 22 Sep 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : पेयजल के लिए तरस रहे वभना के लोगों ने एनएच 33 को किया जाम

सदर प्रखंड के वभना में पिछले एक सप्ताह से पेयजल के लिए तरस रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जहानाबाद-अरवल राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को वभना में जाम कर दिया जिसके कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागम ठप हो गया

विज्ञापन

जहानाबाद. सदर प्रखंड के वभना में पिछले एक सप्ताह से पेयजल के लिए तरस रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जहानाबाद-अरवल राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को वभना में जाम कर दिया जिसके कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागम ठप हो गया. सड़क के दोनों और कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. जाम में कई आवश्यक और जरूरी सेवा वाले वहां भी फंस गये. सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि वे लोग पिछले एक सप्ताह से पेयजल के लिए तरस रहे हैं. बताया जाता है कि वहां नल-जल सप्लाइ का मोटर जल चुका है जिसके कारण पानी की सप्लाई बंद है. पंप ऑपरेटर और वार्ड पार्षद के अलावा नगर परिषद से शिकायत कर थक जाने के बाद लोगों का सब्र जवाब दे गया और वे लोग सड़क पर उतर गए. बाल्टी, तसला, ड्रम सहित सामान लेकर लोगों ने जहानाबाद से अरवल जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को जाम कर दिया जिसके कारण जहानाबाद से शकुराबाद, अरवल, औरंगाबाद, दाउदनगर, आरा, सहार सहित पश्चिम की ओर जाने वाले सभी वाहन जाम में फंस गये. जाम की सूचना मिलने पर जहानाबाद नगर थाने की पुलिस वभना पहुंची जहां पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाना-बुझाना शुरू किया. हालांकि जाम कर रहे ग्रामीण नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और बुडको के अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि एक सप्ताह से पानी के लिए तरसने के बावजूद जले हुए मोटर की मरम्मत नहीं कराई गई. ग्रामीणों ने मोटर को सिंचाई के लिए भी उपयोग करने का आरोप लगाया. बाद में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा- बुझा कर जाम से हटाया और सड़क पर आवागमन शुरू कराया. इस बीच दो घंटे से अधिक समय तक सड़क पर आवागमन ठप रहा. ज्ञात हो कि जहानाबाद नगर परिषद की अकर्मण्यता के कारण पूरा शहर गंदगी और जाम नालों से त्रस्त है. शहर के ही कई हिस्से में पेयजल की सप्लाई नहीं पहुंच रही है. कई मुहल्ले में नल-जल की पाइप से गंदा पानी आ रहा है, बावजूद इसके नगर परिषद के कानों पर जूं तक नहीं रेंगता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन