Jehanabad : दुर्गा पूजा और विसर्जन के लिए समन्वय समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : दुर्गा पूजा और विसर्जन के लिए समन्वय समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आगामी दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर शुक्रवार को दुर्गा पूजा समन्वय समिति ने डीएम को विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. आगामी दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर शुक्रवार को दुर्गा पूजा समन्वय समिति ने डीएम को विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया. सहमति से लिये गये निर्णयों से अवगत कराते हुए कहा गया कि विसर्जन का परंपरागत रूट ही मान्य रहेगा और सभी प्रतिमाओं का विसर्जन दक्षिणी के कृत्रिम तालाब के स्वच्छ जल में किया जायेगा. पूरे नगर परिषद क्षेत्र की साफ सफाई, मुख्य गली व सड़कों में आवश्यकतानुसार मरम्मत व ढलाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था व बिजली की समस्याओं से सम्बंधित अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा. सभी 28 पूजा समितियां अपने अपने क्षेत्र में भव्य रूप से पंडाल व आकर्षक लाइटिंग के साथ माता जगदम्बा की दिव्य प्रतिमा स्थापित करेगी. 2016-2018 के बीच महिलाओं के साथ हुई ब्लेडमारी और 2019 के विसर्जन यात्रा पर हुई पत्थरबाजी के सम्बंध में भी चर्चा हुई और आग्रह किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखा जाये, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो पाए. पूजा समिति ने 2019 के बाद से लगातार दुर्गा पूजा व सभी त्योहारों में मिल रही अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया, जिलाधिकारी ने सभी दुर्गा पूजा पंडाल व मार्गों में सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए हैं. साथ ही मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की भी बात कही है. मुख्य मेला क्षेत्र ठाकुरबाड़ी वन वे रहेगा जिसमें बड़ी देवी जी के सभी दर्शनार्थी आंबेडकर नगर होकर महिला थाना रोड में मेला से बाहर निकल सकेंगे. विसर्जन मार्ग में बडी देवी जी का दर्शन पूजन हर घर के सामने इस बार नहीं हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन