Jehanabad : मध्य विद्यालय टेरी में चहारदीवारी नहीं होने से छात्रों को हो रही परेशानी

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

टेरी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बाउंड्री नहीं होने से करीब 200 छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा प्रभावित हो रही है. यह विद्यालय आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए है.

विज्ञापन

कलेर. टेरी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बाउंड्री नहीं होने से करीब 200 छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा प्रभावित हो रही है. यह विद्यालय आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए है. विद्यालय में चहारदीवारी न होने के कारण गाय, भैंस, बकरी, कुत्ते और बिल्ली जैसी जानवरों के अनावश्यक रूप से आने-जाने से बच्चों में डर पैदा हो रहा है. विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक बाउंड्री का निर्माण नहीं हुआ है. मध्य विद्यालय टेरी के प्रधानाध्यापक बृजनंदन पासवान ने बताया कि विगत दो वर्षों से जिला शिक्षा कार्यालय अरवल और कलेर तथा स्थानीय मुखिया से बाउंड्री निर्माण की मांग की जा रही है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि बाउंड्री न होने के कारण कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं. स्कूल बंद होने के बाद आसामाजिक तत्व परिसर में शराब पीते हैं और शौचालय कर देते हैं. वर्षा और लू के दौरान बकरियों का आश्रय भी विद्यालय परिसर में होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन