Jehanabad : करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

उमता धरनई थाना क्षेत्र के बेरका गांव में उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया जब खेत मे खाद डालने गये किसान की बिजली के करंट के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

मखदुमपुर. उमता धरनई थाना क्षेत्र के बेरका गांव में उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया जब खेत मे खाद डालने गये किसान की बिजली के करंट के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गयी. रविवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मृतक बेरका गांव निवासी गिरिजेश मांझी (40) वर्ष बताया जाता हैं. उन्होंने बताया कि मृतक किसान अपने खेत मे खाद डालने गया था. इसी बीच वे बिजली के करेंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना पाकर पहुंची उमता धरनई थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन