जहानाबाद में एसपी आवास के पीछे से चोरी गई अपाचे बाइक बरामद, झाड़ी में लावारिस हालत में मिली

Updated:
विज्ञापन
एसपी आवास के पीछे से चोरी गया बाइक बरामद

बरामद मोटरसाइकिल

जहानाबाद पुलिस ने एसपी आवास के पीछे से चोरी हुई अपाचे मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है. यह बाइक दो दिन पहले एक मकान के पास से चोरी हो गई थी. पुलिस अब चोरों की पहचान करने में जुटी है.

विज्ञापन

जहानाबाद में कड़ौना थाना पुलिस ने दो दिन पहले एसपी आवास के पीछे से चोरी हुई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. थानाध्यक्ष देवकांत वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 10 जुलाई को एसपी आवास के पीछे एक मकान के समीप खड़ी अपाचे बाइक को चोर चोरी कर ले गए थे. घटना के बाद नगर थाना क्षेत्र के धनगामा निवासी बाइक मालिक ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी थी पुलिस

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार बाइक की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही थी. जांच के दौरान आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे थे, ताकि चोरी में शामिल आरोपितों की पहचान की जा सके.

झाड़ी में लावारिस हालत में मिली अपाचे बाइक

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि शाहबाजपुर सड़क किनारे झाड़ी में एक बाइक लावारिस हालत में पड़ी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने पर पता चला कि यह वही अपाचे बाइक है, जो दो दिन पहले चोरी हुई थी. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक वहां कौन छोड़कर गया और कैसे पहुंची, इसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

चोरों की पहचान में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष देवकांत वर्मा ने बताया कि पुलिस अब मिले सुरागों के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है. अपाचे बाइक चोरी मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. अब मामले में शामिल चोरों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जहानाबाद में शराब माफियाओं पर पुलिस एक्शन, 5 कुंतल जावा महुआ नष्ट, 34 लीटर देसी शराब बरामद


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन