शत-प्रतिशत आधार सीडिंग पूर्ण करने के लिए विशेष अभियान 30 जून तक

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 17 Apr 2025 10:30 PM

विज्ञापन

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभुकों के लिए शत-प्रतिशत आधार सीडिंग की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गयी है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभुकों के लिए शत-प्रतिशत आधार सीडिंग की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गयी है. वर्तमान में बिहार राज्य के अधिकांश राशन कार्डधारी परिवारों की आधार सीडिंग पूर्ण हो चुकी है, किंतु शेष लाभुकों को इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सभी उचित मूल्य दुकानों एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. सभी उचित मूल्य दुकानों पर इ-पॉश यंत्रों के माध्यम से नि:शुल्क इ-केवाइसी किया जा रहा है. जिला एवं अनुमंडल स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित कर निगरानी की जा रही हैं. प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक का समय विशेष रूप से इ-केवाइसी के लिए निर्धारित किया गया है. लाभुक मेरा इ-केवाइसी या आधार फेस आरडी ऐप के माध्यम से भी घर बैठे इ-केवाइसी कर सकते हैं. सभी संबंधित अधिकारियों को दैनिक लक्ष्य के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. सभी लाभुकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों का इ-केवाइसी सुनिश्चित करें, ताकि राशन की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो. महिलमा संवाद को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित

घोसी. महिला संवाद को सफल बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय घोसी में गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया. आयोजित बैठक बीडीओ सरिता कुमारी के अध्यक्षता में की गयी. बीडीओ ने बताया कि महिला संवाद को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया. आयोजित बैठक में जीविका, प्रखंड कर्मी, विकास मित्र, महिला पर्यवेक्षिका समेत कई लोग शामिल थे. आयोजित बैठक में बीडीओ द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में महिला हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा घोसी प्रखंड में जीविका महिला ग्राम संगठनों में महिला संवाद का कार्यक्रम करने का निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसके लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है और जन-जन तक हर योजनाओं को सफल क्रियान्वयन के लिए महिलाओं से संवाद करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं हर महिलाओं तक पहुंचाई जा सके. बताया जाता है कि 18 अप्रैल से महिला संवाद होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन