ePaper

Jehanabad : जिले के सभी प्रखंडों में खोली जायेंगी मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं

Updated at : 19 Sep 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : जिले के सभी प्रखंडों में खोली जायेंगी मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं

जिले के सभी प्रखंडों में मिट्टी जांच प्रयोगशाला स्थापित होगी. प्रयोगशाला में स्थानीय किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किये जाएंगे. जिससे उन्हें फसल चक्र, उर्वरक के उपयोग और भूमि सुधार के संबंध में वैज्ञानिक सलाह मिल सकेगी.

विज्ञापन

अरवल.

जिले के सभी प्रखंडों में मिट्टी जांच प्रयोगशाला स्थापित होगी. प्रयोगशाला में स्थानीय किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किये जाएंगे. जिससे उन्हें फसल चक्र, उर्वरक के उपयोग और भूमि सुधार के संबंध में वैज्ञानिक सलाह मिल सकेगी. इससे फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होगी. वहीं इससे खेती की लागत दर में कमी आने से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी. इन प्रयोगशालाओं की स्थापना से कृषि तकनीक को गांवों तक पहुंचाया जायेगा और शिक्षित बेरोजागर युवाओं को भी स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जायेगा. अभी यहां मिट्टी जांच की सुविधा कृषि भवन में स्थापित मिट्टी जांच प्रयोगशाला में ही है. अब इसका विस्तार कर प्रखंड स्तर पर मिट्टी जांच प्रयोगशाला बनाई जायेगाी. मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरक योजना के तहत क्षारीय मिट्टी और अम्लीय मिट्टी के सुधार का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है. जिले में पिछले साल विश्लेषित किए गये मिट्टी नमूनों के आधार पर सूक्षम पोषक तत्वों की आपूर्ति भी की जाएगी. मृदा स्वास्थ्य कार्ड एक योजना है जिसका उदेश्य किसानों को उनकी मिट्टी की उर्वरता और पोषक तत्वों की स्थिति की जानकारी देता है. यह कार्ड किसानों को उनकी मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और फसल उत्पादन बढाने के लिए उचित उर्वरक के उपयोग और उसके प्रबंधन की तकनीकों को अपनाने में मदद करता है. इससे किसानों को उनकी मिट्टी की आवश्यकताओं के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करने में मदद करता है. जिससे उर्वरकों की बर्बादी कम होती है और लागत भी घटती है. इससे उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन