Jehanabad : नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बारात लौटी

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जिले में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब वरमाला से ठीक पहले दूल्हा नशे की हालत में अजीब हरकतें करने लगा. दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जिले में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब वरमाला से ठीक पहले दूल्हा नशे की हालत में अजीब हरकतें करने लगा. दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया. मामला ओकरी थाना क्षेत्र के देवरा-मठ गांव का है. इस दौरान मौके पर मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों ने दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही. दुल्हन के इनकार से नाराज बारातियों ने हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और शादी स्थल पर अफरातफरी मच गयी. दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक होने लगी, जिसके बाद बाराती अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए. नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया. रात भर चले हाइ वोल्टेज ड्रामा के बाद आज सुबह मामला पुलिस तक पहुंच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दूल्हे को ग्रामीणों से मुक्त कराकर अपने साथ थाने ले गयी. इसके बाद लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गये और उन्होंने दूल्हे को रोक लिया. लड़की पक्ष का कहना था कि शादी की तैयारी में करीब लाखों रुपये खर्च हुए हैं और जब तक इसकी भरपाई नहीं होगी, तब तक दूल्हे को नहीं छोड़ा जायेगा. इसको लेकर देर रात तक दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हंगामा होता रहा. पूरी रात गांव में तनाव का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे. जानकारी के अनुसार, देवरा-मठ गांव निवासी नागेंद्र राम की पुत्री नेहा कुमारी की शादी पटना के पुनाईचक मोहल्ला निवासी छोटू कुमार उर्फ रंजन के साथ तय हुई थी. लड़की पक्ष की ओर से शादी को लेकर भव्य तैयारी की गयी थी. मेहमानों के स्वागत के लिए भोज की विशेष व्यवस्था की गयी थी. वहीं दूल्हे ने कहा कि उसने नशा नहीं किया था, बल्कि पटना के डाकबंगला चौराहा के पास ठंडई पी थी. हालांकि, दुल्हन और उसके परिवार ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है.

वहीं दुल्हन ने अपने निर्णय पर कायम रहते हुए शादी से इन्कार कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. दुल्हन के फैसले के बाद बारात बिना शादी के ही बैरंग वापस लौट गयी और पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन