सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवमय हुआ जहानाबाद, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

गौरक्षणी स्थित मंदिर में पूजा करते शिवभक्त

सावन महीने की तीसरी सोमवारी पर जहानाबाद जिला शिवभक्ति के रंग में रंग गया. तड़के 4 बजे से ही शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, जहां उन्होंने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे.

विज्ञापन

Jehanabad News: सावन महीने की तीसरी सोमवारी के मौके पर जिले का पूरा माहौल शिवमय हो गया. सुबह से ही जिले के तमाम शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. हर-हर महादेव, जय शिव और बोल बम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. शिव भक्तों में इस पावन महीने को लेकर गजब का उत्साह और आस्था देखने को मिल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तड़के चार बजे से मंदिरों में लगी लंबी कतारें

तड़के चार बजे से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही पूजा के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं. जिले के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक बुढ़वा महादेव मंदिर एवं गौरक्षणी स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखी गई. यहां दूर-दराज से पहुंचे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, गंगाजल, फल और फूल अर्पित कर भगवान शिव से अपने परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

प्रमुख मंदिरों में दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता

बुढ़वा महादेव मंदिर के अलावा शहर के लाल मंदिर, गौरक्षणी देवी मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों और ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा. मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री की दुकानें सजी रहीं, जहां बेलपत्र और फूल-माला खरीदने के लिए भी लोगों की भारी भीड़ जुटी.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी श्रद्धालु को जलार्पण में परेशानी न हो. इसके साथ ही मंदिर समितियों के स्वयंसेवक भी पंक्तिबद्ध तरीके से लोगों को दर्शन कराने में सक्रिय रहे. सावन महीने की तीसरी सोमवारी के मौके पर जहानाबाद जिला पूरी तरह आस्था के रंग में रंग चुका है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन